Night Curfew

पंजाब में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय, अब रात नौ बजे से बाहर निकलने पर पाबंदी

856 0
चंडीगढ़ । कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में जहा जहां नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगा है, कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने वहां कर्फ्यू(Night curfew)  का समय बढ़ा दिया है। अब रात 11 बजे के बजाय रात को नौ बजे से ही बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। सुबह पांच बजे तक पाबंदी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ में यह जानकारी दी।
लुधियाना, पटियाला, मोहाली, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, अमृतसर, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब में कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू  (Night curfew) लगेगा।

Corona Update : पिछले 24 घंटे में 35,871 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 172 मौतें

पंजाब में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की वजह से 35 और लोगों की मौत हो गई, जबकि 2039 नए केस सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 277 नए केस जालंधर जिले में दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 6172 हो गई है। इस समय कुल 13320 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इनमें 283 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 27 वेंटिलेटर पर हैं।

केंद्र ने कहा- यह चिंताजनक
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पंजाब में संक्रमण की दर अब 6.8 फीसदी है। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इससे यह पता चलता है कि कोरोना गाइडलाइंस का उचित पालन नहीं किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सख्त कदमों की हिमायत करते हुए कहा था कि हम नई नीति बना रहे हैं। कोरोना के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च में प्रतिदिन बढ़ रहे पॉजिटिव केसों की दर 5 फीसदी तक पहुंच गई है जो जनवरी में 1 फीसदी ही थी।

उन्होंने पीएम को सुझाव दिया था कि जिन इलाकों में साप्ताहिक टेस्टिंग के नतीजे दोगुने पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उन इलाकों में सभी उम्र वर्ग के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जाए। कैप्टन ने कहा कि प्रत्येक पखवाड़े के दौरान आबादी के एक छोटे से हिस्से को लक्षित करने वाले टीकाकरण के बजाय यह तरीका कोविड रोकने में ज्यादा कारगर होगा।

Related Post

ED

केजरीवाल ने जिस मंत्री को बताया ईमानदार, वो निकला दागदार, मिला खजाना

Posted by - June 7, 2022 0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra jain) के आवास सहित विभिन्न ठिकानों पर…
पद्मश्री गिरिराज किशोर का निधन

कानपुर : प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री गिरिराज किशोर का निधन, शोक की लहर

Posted by - February 9, 2020 0
कानपुर। पद्मश्री विजेता साहित्यकार 83 वर्षीय गिरिराज किशोर का रविवार सुबह उनके निवास पर निधन हो गया है। मुजफ्फरनगर निवासी…
TMC Leader Sheikh Alam

TMC नेता शेख आलम की भड़काऊ बयान, 30 फीसदी मुस्लिम इकट्ठा हुए तो बन जाएगा चार पाकिस्तान

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनावों के सांप्रदायिकरण का आरोप लगता रहता है, लेकिन नेताओं के बयान इसे सही भी ठहराते हैं।…
CM Dhami

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क कनेक्टिविटी पर की चर्चा

Posted by - July 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin…