Night Curfew in Dehradun

देहरादून में रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

1121 0
देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने देहरादून में नाइट कर्फ्यू ( Night curfew in Dehradun) लगाने का फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण के मामले में देहरादून हमेशा सबसे ज्यादा संवेदनशील रहा है।
लिहाजा कोरोना की दूसरी लहर में भी सबसे ज्यादा मामले देहरादून से ही सामने आ रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि नगर निगम देहरादून (Nagar Nigam Dehradun) तथा छावनी परिषद, गढ़ीकैंट/क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत रात 10 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इसको लेकर जिलाधिकारी की ओर से आदेश भी जारी हो गया है। शनिवार रात से ही इसे लागू किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने देहरादून में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

Dehradun Night Curfew

नाइट कर्फ्यू के दौरान इस प्रकार की छूट रहेगी-

  • चिकित्सा तथा आवश्यक सेवाओं जैसे- फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल व गैस आपूर्ति से जुड़े वाहनों को आने-जाने की छूट रहेगी
  • मेडिकल की दुकानें और पेट्रोल पंप पूरे समय खुले रह सकेंगे
  • हवाई जहाज, ट्रेन, बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में छूट रहेगी
  • सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे और इनसे जुड़े कार्मिक व मजदूरों को आवागमन में छूट रहेगी
  • औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को संबंधित औद्योगिक इकाई का पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी
  • नगर क्षेत्र के बाहर से यदि कोई व्यक्ति नगर क्षेत्र होते हुए किसी अन्य जनपद या राज्य के लिए अपने परिवहन से आवागमन करता है तो ऐसे वाहनों को छूट रहेगी
  • शादियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों को विवाह का निमंत्रण पत्र दिखाने पर आवागमन में छूट प्रदान की जाएगी

इसके साथ ही जिलाधिकारी देहरादून ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि हर रविवार सुबह 11 बजे तक अच्छी तरह से विशेष सेनीटाइजेशन अभियान करवाए. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 व Uttarakhand Epidemic Diseases, Covid-19 Regulations, 2020 Epidemic Diseases Act 1897 एवं भारतीय दंड संहिता के साथ अन्य धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा स्कूलों को लेकर भी फैसला लिया गया है। कुछ संवेदनशील स्थानों को छोड़ कर पूर्व में किए गए आदेश के अनुरूप 15 अप्रैल से स्कूल खोले जाएंगे। देहरादून के कालसी और चकराता क्षेत्र, नैनीताल नगर पालिका, हल्द्वानी नगर निगम और हरिद्वार पूरे जिले में स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। हालांकि बोर्ड कक्षाएं सभी जगह चालू रहेंगी।

Related Post

dhami cabinet

उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित

Posted by - May 16, 2025 0
देहारादून। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय…
DM Savin Bansal

2 विवाहित पुत्रों ने सम्पति पर कब्जा कर, 85 वर्षीय पिता व 78 वर्षीय माता को किया बेदखल; भरणपोषण अधिनियम में डीएम कोर्ट में वाद दायर

Posted by - July 21, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में प्रत्येक सोमवार की भांति आज भी जनता…
Pari Akhada

परी अखाड़ा प्रमुख साध्वी त्रिकाल ने नरेंद्र गिरि से बताया जान का खतरा

Posted by - March 14, 2021 0
हरिद्वार। परी अखाड़े की प्रमुख साध्वी त्रिकाल भवंता (Sadhvi Trikal) ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि से अपनी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी करेंगे सिल्क्यारा टन की ब्रेक-थ्रू

Posted by - April 15, 2025 0
उत्तरकाशी । बहुचर्चित यमुनोत्री – पौल गांव पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा टर्नल के ब्रेक-थ्रू के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
cm dhami

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने जवानों से की बातचीत, अधिकारियों संग ली योगा क्लास

Posted by - November 24, 2022 0
देहारादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…