sachin vaje

एनआईए का दावा: सचिन वझे के घर से 62 कारतूस मिले

1215 0

एंटीलिया केस में गिरफ्तार मुंबई पुलिस के असिस्टेंट पुलिस् ाइंस्पेक्टर  सचिन वझे को लेकर गुरुवार को एनआईए कोर्ट में सुनवाई हुई। जांच एजेंसी की दलीलों के बाद कोर्ट ने वझे को 3 अप्रैल तक के लिए कस्टडी में भेज दिया। इस दौरान एनआईए  ने अदालत में कई दावे किए। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि वझे के घर से 62 कारतूस मिले हैं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। यह साफ नहीं है कि वह कारतूस का क्या करने वाला था। वझे को सर्विस रिवाल्वर के लिए दी गई 30 गोलियों में से सिर्फ पांच बरामद हुई हैं। आरोपी ने यह नहीं बताया कि बाकी की गोलियां कहां गईं।

फरवरी में ही कोविड-19 की दूसरी लहर आ गई थी

एनआईए ने कोर्ट को यह भी बताया कि वझे के एक सहयोगी के सरकारी गवाह बनने की बात सही नहीं है। किसी भी शख्स को सरकारी गवाह तब बनाया जाता है, जब उस केस में चार्जशीट हो जाती है। अदालत में सुनवाई के दौरान सचिन वझे ने कहा कि वह राजनीति का शिकार है और उसे इस केस में बलि का बकरा बनाया जा रहा है। वझे ने कहा कि मैंने इस मामले में अपराध स्वीकार नहीं किया है। मैंने 12 दिन तक इस केस की छानबीन की और फिर कुछ बदलाव हुआ और मुझे  एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में उसने माना कि एंटीलिया केस को सॉल्व कर वह खुद को सुपरकॉप की तरह दिखाना चाहता था। एनआईए ने शनिवार शाम मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे से 12 घंटे तक पूछताछ करने के बाद उसे गिरफ्तार किया था। वझे के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 465, 473, 506(2), 120 इ के तहत केस दर्ज किया गया है। सुनवाई के दौरान एनआईए  ने 15 और दिनों के लिए सचिन वझे की कस्टडी मांगी थी। अदालत में सुनवाई के दौरान एनआईए  ने कहा कि वझे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

Related Post

वरुण धवन

ट्रंप को बचपन का दोस्त बताते हुए वरुण ने शेयर की यह वीडियो, वायरल होते ही डिलीट

Posted by - February 24, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बॉलीवुड के बशूट ही माने-जाने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘कुली नंबर…
CM Dhami

मालन पुल सहित 07 योजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Posted by - May 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को पौड़ी जनपद के कोटद्वार में चिल्लरखाल-पाखरो मोटर मार्ग पर निर्मित…
CM Dhami

सीएम धामी ने लांच की ‘मन की बात’ पुस्तक, राम मंदिर को लेकर भी कही बड़ी बात

Posted by - December 31, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने रविवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन…