Jacinda Ardern

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न कोरोना पॉजिटिव

569 0

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने शनिवार को स्वीकार किया है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। प्रधानमंत्री अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- ‘पूरे प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमित हूं।’

वह पिछले रविवार से अपने परिवार के साथ घर पर ही आइसोलेट हैं। रविवार को उनके पति क्लार्क गेफोर्ड पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद बुधवार को अर्डर्न की बेटी नेव संक्रमित हो गई थीं।

इस बीच न्यूजीलैंड में 7441 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 2503 मरीज देश के सबसे बड़े शहर आकलैंड में हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि न्यूजीलैंड में महामारी शुरू होने के बाद से अब तक 1,026,715 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली में बढ़ी Corona की रफ्तार, डरावने साबित हुए नए आंकड़े

न्यूजीलैंड में सोमवार को सरकार को वार्षिक बजट पेश करना है। इसबार प्रधानमंत्री जैसिंडा (Jacinda Ardern) की जगह उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन बजट पर मीडिया को संबोधित करेंगे।

शिकारियों ने SI समेत तीन पुलिसकर्मियों को बनाया अपना शिकार, गोलियों से भूनकर की हत्या

Related Post

Gotabaya

गोटबाया के इस्तीफे पर श्रीलंका में जश्न, राजपक्षे ने सिंगापुर में की शॉपिंग

Posted by - July 15, 2022 0
कोलंबो: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में चारो तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है। बढ़ते बवाल को देखते हुए अपनी…
लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

कोरोना संक्रमण प्रसार राेकने के लिए लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

Posted by - April 8, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के प्रसार को राेकने के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाकों…
WHO

लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, बल्कि अगले चरण शुरू होगा : डब्ल्यूएचओ

Posted by - April 20, 2020 0
नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी…