UP Police Recruitment

नये DGP की आज होगी घोषणा

875 0

सूबे में नये डीजीपी (New DGP) की तैनाती को लेकर नई दिल्ली में मंगलवार हुई को बैठक में पैनल के तीन अधिकारियों के नाम तय हो गये हैं। ये तीनों नाम प्रदेश सरकार को भेज दिये गये हैं। सरकार को इन तीन नाम में से एक पर मुहर लगानी है। माना जा रहा है कि बुधवार को नये डीजीपी (New DGP) की घोषणा हो जाएगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी बुधवार को सेवानिवृत हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के चयन के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में लोक सेवा आयोग में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी के साथ ही सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।

यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और डीजीपी इस बैठक के सम्पन्न होने के बाद देश शाम लखनऊ वापस लौट आये हैं। कमेटी ने तीन अफसरों का नाम फाइनल कर उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे दिया है।

इसमें से प्रदेश सरकार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक तय करना है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ में केंद्र में तैनात मुकुल गोयल के साथ उत्तर प्रदेश ईओडब्ल्यू के डीजी डॉ आरपी सिंह, डीजी मानवाधिकार आयोग जीएल मीना, पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा, डीजी इंटेलीजेंस डीएस चौहान तथा डीजी जेल आनंद कुमार हैं।

वैसे उत्तर प्रदेश आपीएस कैडर में नासिर कमाल वरिष्ठतम हैं। वह केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं। पुलिस महानिदेशक के पद की दौड़ में विश्वजीत महापात्रा, तथा अनिल अग्रवाल को भी माना जा रहा है

Related Post

Neha Sharma

नेहा शर्मा की बड़ी पहल, रिटायर सरकारी कार्मिकों को अब लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Posted by - August 21, 2023 0
गोण्डा। जनपद के सरकारी दफ्तरों से सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को पेंशन, बीमा, जीपीएफ, ग्रेच्युटी जैसे भुगतान के लिए अब चक्कर…
Yogi

उचित दर दुकानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार

Posted by - April 15, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश में खाद्यान्न आपूर्ति को बेहतर बनाने और भंडारण को सुरक्षित…

‘NDA में इज्जत नहीं’ बयान देने पर सहनी पर हमलावर जदयू, कहा- अलग हुए तो अकेले हो जाएंगे

Posted by - July 27, 2021 0
बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गठबंधन में इज्जत नहीं मिलने की…
CM Yogi

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 16, 2024 0
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने जिले की बिन्दकी तहसील…