Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ की डायमंड रिंग और कीमती सामान होटल से हुआ चोरी

570 0

मुंबई। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) कुछ दिनों से हिमाचल के मंडी में रह रहे थे। लेकिन यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, वे जिस होटल में रह रहे थे वहां उनके रूम से डायमंड रिंग, आईफोन और एप्पल घड़ी गायब हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबित शनिवार सुबह रोहनप्रीत जब सोकर उठे तो उन्होंने देखा कमरे से ये सब चीजें गायब हैं। इसके बाद रोहनप्रीत ने होटल मैनेजर और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, होटल में पहुंच गई। साथ ही पुलिस ने अब इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस, स्टाफ और होटल के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। अब देखते हैं कि पुलिस कब तक पता कर पाती है कि सामान किसने चुराया।

कमरे से शेयर किया था वीडियो

बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ ने अपने होटल रूम से वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों बेड पर बैठे होते हैं और दोनों ने बाथरोब पहना है। दोनों चाय पीते हैं और बैकग्राउंड में उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना ला ला ला बज रहा है। काफी समय बाद दोनों का कोई गाना आया है।

प्रियंका के न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट पहुंचे कटरीना और विक्की, काही ये बात

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet) के गाने

बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी। शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत का गाना नेहू दा व्याह रिलीज हुआ था जो काफी हिट था। उस वक्त सभी को लगा कि ये सिर्फ गाने का प्रमोशन है, लेकिन दोनों ने शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। फिर शादी के बाद दोनों का गाना ख्याल रखया कर, खड तेनु मैं दस्सा और दो गल्लां गाना रिलीज हुआ और अब हाल ही में ला ला ला।

कंगना ने पकड़ा कपिल शर्मा शो’ का कॉलर, फिर….

Related Post

Dia Mirza

दीया मिर्जा : पर्यावरण में बदलाव के लिए सरकार और उद्योग को जवाबदेह होने की आवश्यकता

Posted by - April 22, 2021 0
मुंबई । अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) पर्यावरण के मुद्दों पर हमेशा मुखर रही हैं। गुरुवार को अर्थ डे के…

बर्थडे स्पेशल: टीवी सीरियल अपने करियर की शुरुवात करने वाली प्राची आज मना रही 31वां जन्मदिन

Posted by - September 12, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी सीरियल कसम से अपना करियर शुरू करने वाली प्राची देसाई 12 सितंबर यानी आज 31वां जन्मदिन मना…
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज की बढ़ी मुसीबते, 7 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Posted by - April 30, 2022 0
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के खिलाफ रंगदारी मामले में…