नेहा कक्कड़

शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ ने TikTok पर धमाल, वीडियो वायरल

1900 0

मुंबई। अपनी बेहतरीन सिंगिंग से पूरे बॉलीवुड पर राज करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ फैन्स के बीच हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी सोशल मीडिया की वजह से। बता दें कि नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जिस वजह से इन दिनों वह लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों ट्विटर, इंस्टाग्राम पर नहीं बल्कि टिक टॉक पर धमाल मचा रही हैं।

@nehakakkarIs it? 🥰 #NehaKakkar #DuetWithNehu #TiktokIndia tiktok_india #JudgeSahiba

♬ original sound – Neha Kakkar


नेहा कक्कड़ के टिक टॉक वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। उन्हें टिकटॉक पर 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। नेहा के वीडियोज लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। नेहा कक्कड़ के ये वीडियोज लोग तेजी से शेयर भी करते हैं। इन वीडियोज में नेहा का जुदा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

@nehakakkarWelcoming New Year Likeee 💃🏻 #DheemeDheeme with #Kartik 😎 Song by tonykakkar 🙌🏼 Video Shot by raghavkakkarofficial 😘 #NehaKakkar #TikTokIndia♬ DHEEME DHEEME – TONY KAKKAR, NEHA KAKKAR

नेहा के म्यूजिक वीडियोज की करें तो वो भी उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ था ‘पूछदा ही नहीं’। इस वीडियो को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा भी लोग नेहा के हर इवेंट को फॉलो करते हैं। नेहा खुद भी अपने फैन्स से अपने इवेंट के बारे में जानकारी साझा करती हैं।

फिलहाल नेहा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज शामिल हैं। नेहा इस शो को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में नेहा इंडियन आइडल के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर चर्चाओं में थीं। इंडियन आइडल के सेट पर ही दोनों की शादी तय हुई और शादी की तारीख के साथ ही शादी का कार्ड भी सामने आया था।

हालांकि ये सबकुछ मजाक में हुआ है। दरअसल इंडियन आइडल के सेट पर आदित्य नारायण नेहा कक्कड़ के सात अक्सर ही फ्लर्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में एक एपिसोड में सिंगर उदित नारायण उनकी पत्नी दीपा नारायण और अल्का याग्निक मेहमान के रूप में शामिल हुए थे।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों छाई रहने वाली मीरा राजपूत

Posted by - September 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों छाई रहने वाली मीरा राजपूत 7 सितंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना…

हॉकी वर्ल्ड कप : थीम सॉन्ग में ए.आर. रहमान और शाहरुख़ संग नज़र आयेगी पूरी टीम

Posted by - November 19, 2018 0
मुंबई। इंडिया में होने जा रहे हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग का प्रोमो म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने…
Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म में निभाएंगे प्रेग्नेंट पुरुष का किरदार

Posted by - September 1, 2020 0
फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई…