फिर से शूटिंग पर लौटीं नीतू कपूर, ऋषि कपूर को लेकर किया ये इमोशनल पोस्ट

1269 0

मनोरंजन डेस्क.   बॉलीवुड की सीनियर अभिनेत्री नीतू कपूर पति ऋषि कपूर की मौत के 7 महीने बाद फिर से शूटिंग पर लौट चुकी है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट के जरिये दी. नीतू कपूर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग पर जाते होते हुए नीतू कपूर ने इन्स्टा पर एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही एक इमोशनल बात भी लिखी है.

स्मृति ईरानी को मिली कोरोना से मुक्ति, ट्वीट कर कहा धन्यवाद

नीतू कपूर ने फोटो को शेयर करते हुए ऋषि कपूर को लेकर एक इमोशनल बात कही है और साथ ही अपने दोनों बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर को भी धन्यवाद किया है.

पोस्ट शेयर करते हुए नीतू कपूर ने लिखा,”इस खतरनाक समय में मेरी पहली फ्लाइट, इस सफर के लिए थोड़ा घबरा रही हूं. कपूर साहब आप यहां मेरा हाथ पकड़ने के लिए नहीं हैं, मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हैं. मुझे यह करने के लिए प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद. हम सभी कोरोना का टेस्ट करवा चुके हैं और सुरक्षित हैं. फोटो लेते वक्त मैंने अपना मास्क हटा दिया.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर के साथ तस्वीर में यूट्यूबर प्राजकता कोली वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी है. सभी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में एक साथ काम करने वाले है. फिल्म का निर्देशन राज मेहता करने वाले हैं जिसकी शूटिंग चंडीगढ़ में होने वाली है.

बता दें कि ऋषि कपूर का इसी साल 30 अप्रैल को निधन हो गया था. जिससे सिर्फ उनकी फॅमिली को ही नही बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन्स को भी झटका लगा था. नीतू कपूर अकसर ऋषि कपूर को याद कर उनसे जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

 

Related Post

शॉर्ट फिल्म 'देवी'

प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टीजर 24 फरवरी को

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में…
राम प्रसाद चौधरी

बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर

Posted by - April 26, 2019 0
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 में बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी बसपा नेता राम प्रसाद चौधरी को शुक्रवार को दिल का…
साइना नेहवाल की बायोपिक

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति की एक्टिंग देख डायरेक्टर बोले- बेहतरीन अदाकारा

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा…