नीरज चोपड़ा ने रिएलिटी शो में किया डांस, राघव को सिखाए देसी स्टेप्स

669 0

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। विज्ञापन, मैगजीन, टीवी शो, हर जगह बस नीरज की ही चर्चा हो रही है। हाल ही में नीरज ने एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। अब वह डांस रिएलिटी शो में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल, नीरज का रिएलिटी शो में डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नीरज के डांस वीडियो वायरल

ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नीरज के डांस वीडियो खूब वायरल हुए थे। अब नीरज रिएलिटी शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ डांस करते दिख रहे हैं। मंच पर नीरज ने राघव को गोल्ड मेडल जीतने वाले डांस से लेकर, पार्टी डांस, ब्रोमांस डांस और शादी वाले डांस के देसी स्टेप्स सिखाए।

रेमो डिसूजा ने भी शेयर किया वीडियो

शो के जज रेमो डिसूजा ने भी अपनी इंस्टाग्रम वॉल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें नीरज और रेमो के साथ वॉक करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। बड़े ब्रांड से लेकर टेलीविजन शो तक नीरज के आने की राह देख रहे हैं। एक विज्ञापन के बाद तो फैंस ने मंझे हुए कलाकारों से बेहतर एक्टर बता दिया है।

Related Post

महाअष्टमी के खास दिन पर मां दुर्गा का आर्शिवाद लेने पंडाल पहुंचे बॉलीवुड सितारे

Posted by - October 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हिंदुओं के लिए महाअष्टमी का दिन खास माना जाता है। इस साल महाअष्टमी के खास दिन पर मां…
फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज

फिल्म नोटिस के प्रोमो और पोस्टर रिलीज का फर्स्ट लुक लांच, देखें वीडियो

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। फिल्म नोटिस का प्रोमो और पोस्टर का फर्स्ट लुक लांच हो गया है। ज़ेन केएम एंटरटेनमेंट एंड इवेंट्स के…

बर्थडे स्पेशल: एक मध्यम परिवार से बॉलीवुड तक का सफर रणदीप के लिए नहीं था आसान

Posted by - August 20, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।हरियाणा के रहने वाला रणदीप ने बॉलीवुड में…
Laxmi bomb

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

Posted by - October 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ (Laxmi bomb) का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद…