NCP नेताओं से मुलाकात के बाद CM उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे शरद पवार

710 0

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार में सहयोगी महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्‍यक्ष पर हमला बोला है! नाना पटोले ने शरद पवार को राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ बताया। नाना पटोले के इस बयान के महज एक दिन बाद शरद पवार ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजीत पवार, मंत्री अदिति तटकरे और एकनाथ खडसे सहित पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। नेताओं से मुलाकात करने के बाद शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचे।

दरअसल, पटोले ने कहा क‍ि यह बैठक राज्य सरकार और उसके कोआर्डिनेशन के लिए थी। यह पार्टी स्तर की बैठक नहीं थी। वह (पवार) वास्तव में इस एमवीए सरकार का ‘रिमोट कंट्रोल’ हैं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि महा विकास आघाड़ी में सहयोगी शिवसेना और एनसीपी को लगता है कि उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके पैरों तले से जमीन खिसक रही है।

पटोले ने मुंबई से लगभग 125 किलोमीटर दूर एक हिल स्टेशन लोनावला में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस महाराष्ट्र में खुद को फिर से मजबूत कर रही है और इससे शिवसेना तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बेचैनी है।

आमिर खान और किरण राव तलाक के बावजूद थिरकते नजर आए

पटोले ने अपने भाषण में शिवसेना और NCP का नाम लिए बिना उनका जिक्र किया। इस बीच, पटोले ने बाद में एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि उनकी आवाजाही पर नजर रखने के उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा कि मैंने कोई टिप्पणी नहीं की है कि राज्य सरकार मुझ पर नजर रख रही है। मेरे आरोप केंद्र के खिलाफ थे।

Related Post

पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का सपना सिर्फ मोदी का नहीं यह पूरे देश का है : स्मृति ईरानी

Posted by - February 22, 2020 0
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में आर्थिक स्तर पर बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन वित्त मंत्री…
CM Yogi

खाद्यान्न उत्पादन में पूरी दुनिया का पेट भरने की क्षमता रखता है यूपी: सीएम योगी

Posted by - December 16, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यूपी लोकसेवा आयोग पांच वर्ष पहले बदनाम केंद्र बन गया था।…

कानपुर में मुस्लिम युवक की पिटाई मामले में अल्पसंख्यक आयोग सख्त, कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

Posted by - August 14, 2021 0
यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला देशव्यापी बन चुका है, अल्पसंख्यक आयोग ने सख्ती दिखाते…
Savin Bansal

बच्चों से उनका बचपन, शिक्षा छिनने वालों को बख्शा नही जाएगाः डीएम

Posted by - November 25, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) के निर्देश पर जनपद में व्यापक बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान…