Nayab Singh Saini

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

220 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार जिताने पर प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पार्टी को 90-सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से तीन सीटें ज्यादा 48 सीटें मिली हैं। श्री सैनी (Nayab Singh Saini) ने देर शाम लंबा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “हरियाणा की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को सादर नमस्कार। हरियाणा के हमारे लोग बेहद परिपक्व हैं और हमारा लोकतंत्र भी उतना ही परिपक्व है।”

उन्होंने (Nayab Singh Saini) कहा,“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम पर विश्वास जताते हुए हमारे दो करोड़ 80 लाख परिवारजनों ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है। मैं अपने सभी परिवारजनों का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं। राजनीति हमारे लिए केवल सेवा का एक माध्यम है।

हरियाणा के चुनावी महाभारत में भाजपा की हैट्रिक, सदमे में कांग्रेस

मैं समस्त हरियाणा वासियों को आश्वस्त करता हूँ कि हमेशा की तरह आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा। जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।

हमारा हरियाणा स्वस्थ, खुशहाल और विकसित बने इस संकल्प के साथ सदैव प्रयासरत रहेंगे। पुनः आप सबके प्यार,स्नेह,समर्थन और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।”

Related Post

केरल के सबरीमाला मंदिर मामले से जुड़े मुद्दों पर आज से शुरू हुई सुनवाई

Posted by - January 13, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे के नेतृत्व वाली नौ सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने केरल के…
High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…
mamta banerjee

सब कुछ बिक जाएगा बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘झूठ की फैक्टरी’ बची रहेगी : ममता

Posted by - March 23, 2021 0
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) । पश्चिम बंगाल में चुनाव में सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख…
PM Modi inaugurates Rajasthan Global Investment Summit 2024

राजस्थान राइजिंग तो है ही, रिलायबल भी है, राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारना जानता है: प्रधानमंत्री

Posted by - December 9, 2024 0
जयपुर। राजधानी में तीन दिवसीय ‘राइज़िंग राजस्थान ग्लोबल समिट’ (Rising Rajasthan Global Summit) का आगाज़ हो गया है जहां प्रधानमंत्री…