Nayab Singh Saini

सैनी ने हरियाणावासियों का विनम्रता से किया आभार व्यक्त

219 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार जिताने पर प्रदेशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पार्टी को 90-सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से तीन सीटें ज्यादा 48 सीटें मिली हैं। श्री सैनी (Nayab Singh Saini) ने देर शाम लंबा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “हरियाणा की समस्त देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को सादर नमस्कार। हरियाणा के हमारे लोग बेहद परिपक्व हैं और हमारा लोकतंत्र भी उतना ही परिपक्व है।”

उन्होंने (Nayab Singh Saini) कहा,“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम पर विश्वास जताते हुए हमारे दो करोड़ 80 लाख परिवारजनों ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई है। मैं अपने सभी परिवारजनों का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं। राजनीति हमारे लिए केवल सेवा का एक माध्यम है।

हरियाणा के चुनावी महाभारत में भाजपा की हैट्रिक, सदमे में कांग्रेस

मैं समस्त हरियाणा वासियों को आश्वस्त करता हूँ कि हमेशा की तरह आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में उपस्थित रहूँगा। जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है और हम इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।

हमारा हरियाणा स्वस्थ, खुशहाल और विकसित बने इस संकल्प के साथ सदैव प्रयासरत रहेंगे। पुनः आप सबके प्यार,स्नेह,समर्थन और आशीर्वाद के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।”

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील

Posted by - March 20, 2024 0
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बुधवार को खटीमा के रंगोली मण्डप में खटीमा और नानकमत्ता विधानसभा के…
AK Sharma

किसानों का बहुत सम्मान और चिंता करते हैं मोदी जी: एके शर्मा

Posted by - May 12, 2024 0
भदोही/लखनऊ। भदोही लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद कुमार बिन्द के पक्ष में भीटी बर्दवारी हंडिया में आयोजित अन्नदाता किसान…
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल शर्मा से जापानी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Posted by - August 27, 2024 0
जयपुर। आगामी 9-11 दिसंबर, 2024 तक आयोजित होने वाले “राइजिंग राजस्थान“ इन्वेस्टमेंट समिट के संदर्भ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM…
CS Upadhyay

उत्तराखंड@25 चिंतन-शिविर पर बोले दीनदयाल उपाध्याय के प्रप्रौत्र

Posted by - November 24, 2022 0
प्रिय पुष्कर धामी !! सादर-वन्देमातरम्। यह पाती एक प्रिय छोटे-भाई एवं एक मुख्यमंत्री दोनों के लिए है।  मैंने (CS Upadhyay)…