CM Vishnu dev Sai

नक्सलियों द्वारा बंदूक छोड़ना हर्ष का विषय: विष्णु देव साय

327 0

रायपुर। प्रदेश की विष्णु सरकार द्वारा लाई गई आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली बंदूक छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौट रहे हैं। बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने खुशी जताई है। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनरुत्थान के लिए कार्य करने की बात कही है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने (CM Sai) लिखा है कि – अत्यंत हर्ष का विषय है कि माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर और छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर के 30 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से कई ईनामी माओवादी भी रहे हैं।

माओवाद के काले साये से रक्षा के लिए हमारी सरकार हरसंभव और हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। इस माओवाद के कुचक्र में फंस चुकी बस्तर की आम आदिवासी जनता भी अब पुनः मुख्यधारा में आने का प्रयास कर रही है, जो स्वागतेय है। हमारी सरकार नक्सलवाद का दामन छोड़ मुख्यधारा में आने वाले इन आदिवासियों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जनता की पहली पसंद हैं मोदी: विष्णु देव

उल्लेखनीय है कि आदिवासी क्षेत्रों में विकास के लिए विष्णु सरकार ने नियद नेल्लानार योजना मतलब आपका अच्छा गांव योजना की शुरुआत की है। जिससे कि गांव में सारी मूलभूत सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है। इसके साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से भी नक्सली प्रभावित होकर बंदूक छोड़ रहे हैं।

बता दें कि आत्मसमर्पण करने वाले तीस नक्सलियों में 9 नक्सली लगभग 39 लाख के इनामी थे। 2024 में अब तक 180 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 76 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

Related Post

Deepotsav

Deepotsav-2024: प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 19, 2024 0
अयोध्या। अयोध्या में योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से लगातार सात वर्ष से भव्य दीपोत्सव (Deepotsav) का आयोजन कर…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी ₹74.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Posted by - February 27, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 का भव्य शुभारंभ के अवसर पर जनपद चम्पावत…
School Vehicles

8 जुलाई से अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ । स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना योगी सरकार (Yogi Government) की शीर्ष प्राथमिकता है। ऐसे में सीएम…
death by corona

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एक साथ नौ संक्रमितों की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Posted by - April 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज (Saraswati Medical College) में बुधवार को कोरोना से नौ लोगों की…