Naxalites

पुरंगेल-गमपुर के जंगल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

329 0

दंतेवाड़ा। जिले के थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र पुरंगेल गमपुर के जंगल में आज मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ मे एक नक्सली (Naxalite) को ढेर कर दिया है। जवानों ने मुठभेड में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की गई है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार को दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र नक्सलियों (Naxalite) की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा, तथा सीआरपीएफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी।

पुरंगेल गमपुर के जंगल में जवानों पर नक्सलियों (Naxalite) ने फायरिंग शुरू कर दिया, जवाबी कार्यवाही में नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख भाग खड़े हुए।

रंगोत्सव 2024: हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक पुरुष नक्सली का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान की जा रही है। साथ ही मौके से एक हथियार एवं भारी मात्रा में गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है, इलाके की सर्चिंग जारी है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना

Posted by - October 14, 2025 0
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक…
CM Vishnudev Sai

दिल्ली हादसे के बाद साय सरकार का फैसला, अब कोचिंग सेंटर का होगा सुरक्षा ऑडिट

Posted by - August 10, 2024 0
रायपुर। नई दिल्ली के कोचिंग सेंटर (Coaching Center) में हादसे के बाद छत्‍तीसगढ़ सरकार (Sai Government) के नगरीय प्रशासन एवं…
RLD Party

तो क्या आखिरी सांसे गिन रही RLD को ‘ऑक्सीजन’ दे पायेगा है किसान आंदोलन 

Posted by - February 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन का फायदा राष्ट्रीय लोकदल को मिल सकता है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD)…