CM Dhami met Mansukh Mandaviya

सीएम धामी ने मनसुख मांडविया से नई दिल्ली में की भेंट

167 0

नई दिल्ली/देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया (Masukh Mandiya) से भेंट कर राज्य में खेलों के व्यापक विकास, उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना के निर्माण तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की और केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन में केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस खेल महाकुंभ ने उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाई है। इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड ने स्वयं को एक ‘खेलभूमि’ के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने केंद्रीय मंत्री से जिला अल्मोड़ा के डीनापानी में उच्च स्तरीय खेल सुविधा की स्थापना, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आईस स्केटिंग रिंग का संचालन, जिला नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केन्द्र का उच्चीकरण, चंपावत के महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग की सुविधा और राज्य के 95 विकासखण्डों में बहुउद्देशीय क्रीड़ाहॉल के निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में राज्य का प्रथम खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जो राज्य एवं देश के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल से संबंधित शैक्षणिक कोर्सेज़ की सुविधा भी प्रदान करेगा। उन्होंने इस विश्वविद्यालय को एक अग्रणी खेल संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग और यथासंभव आर्थिक सहायता/अनुदान प्रदान करने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हर सम्भव सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वस्त किया।

Related Post

CM Yogi

देश को ठगने का रहा है कांग्रेस का इतिहास: सीएम योगी

Posted by - February 7, 2023 0
उत्तर त्रिपुरा/खोवाई/त्रिपुरा सदर। त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी…
CM Dhami

धामी ने जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

Posted by - August 31, 2024 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया।…
CM Dhami

धामी बोले- विकासोन्मुखी नीतियों पर एक बार फिर मुहर लगाएगी हरियाणा की जनता

Posted by - October 3, 2024 0
देहरादून। हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि पिछले 10 वर्ष…
आरएसएस

इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट ने उड़ाए आरएसएस के होश, हमले की साजिश में आतंकवादी संगठन

Posted by - February 10, 2020 0
नई दिल्ली। हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो की आई रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता और उनके…
CM Dhami

सीएम धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए किया हेली सेवा का शुभारम्भ

Posted by - February 22, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम…