G-20

अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने की G-20 स्पोर्ट्स इवेन्ट्स बैठक

448 0

लखनऊ। नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) , अपर मुख्य सचिव, खेल, उप्र शासन की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से G-20 स्पोर्ट्स इवेन्टस के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव, नगर विकास, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विशेष सचिव, नगर विकास, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त, लखनऊ, डाॅ. आरपी सिंह, निदेशक खेल, उ0प्र0 एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

G-20 के आयोजन तथा G-20 के महत्व को आम जन तक पहुँचाने के लिए खेल विभाग चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, आगरा एवं गौतमबुद्धनगर में विभिन्न खेल प्रतियोगितायें करायेगा और इस सम्बन्ध में शुरुआत 21 जनवरी को वैकाथन और मैराथन से होगी।

इसके अतिरिक्त गौतमबुद्धनगर में बन रहे खेल स्टेडियम का नामकरण G-20 के नाम से एवं जनपद लखनऊ के के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम में बने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल का नामकरण G-20 के नाम से किया जायेगा। क्रिकेट एसोसिएशन 21 जनवरी,2023 से युवाओं के लिए G-20 क्रिकेट लीग शुरू करेगा।

दुनिया भर के उद्यमी मान रहे कि योगी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं

आगामी 15 फरवरी, 2023 तक जो भी खेल प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा आयोजित करायी जायेंगी वह G-20 के नाम से जानी जायेंगी। वैकाथन 03 किलीमीटर एवं मैराथन 05 किलोमीटर की आयोजित की जायेगी। वैकाथन का शुभारम्भ 5 कालीदास मार्ग से किया जायेगा तथा मैराथन का शुभारम्भ ‘‘हैरिटेज स्थान’’ से किया जायेगा।

Related Post

PM Modi

लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर

Posted by - December 30, 2023 0
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपरांत वापस एयरपोर्ट लौटते समय प्रधानमंत्री (PM Modi) सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर…
Suresh kumar Khanna

सुरेश कुमार खन्ना ने राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने राजस्व संग्रह के लक्ष्यों को जल्द पूरा करने…
आशुतोष टंडन

निकाय युद्ध स्तर पर विकास के कार्य गुणवत्तापरक ढ़ग से करना सुनिश्चित करें: आशुतोष टंडन

Posted by - January 23, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि सरकार ने निकायों को एक बड़ी धनराशि…
CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय…