नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू बोले- मोदी जी खाली पेट योग और खाली जेब खाता खुलवा रहें हैं, ये कैसी राष्ट्रभक्ति?

1232 0

गुजरात। कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि सबको बाबा रामदेव ही बना दो। उन्होंने कहा कि अरे नरेंद्र मोदी यह राष्ट्रभक्ति है, पेट खाली है और योग कराया जा रहा है।

चुनाव आयोग की फटकार के बाद बुधवार को फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान दिया

चुनाव आयोग की फटकार के बाद बुधवार को फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान दे दिया है। सिद्धू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें चोर कह दिया। सिद्धू ने कहा कि डंके की चोट पर कहता हूं मोदी चौकीदार नहीं चोर है।

ये भी पढ़ें :-जाति की वजह से आडवाणी की जगह कोविंद बने राष्ट्रपति -अशोक गहलोत

एक विशेष समुदाय से वोट मांगने पर मजिस्ट्रेट राजीव रंजन के बयान पर कटिहार के बारसोई थाने में सिद्धू के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज 

बता दें कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने बिहार के कटिहार से जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय से एकजुट होकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी। एक विशेष समुदाय से वोट मांगने पर मजिस्ट्रेट राजीव रंजन के बयान पर कटिहार के बारसोई थाने में सिद्धू के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें :-दूसरे चरण के मतदान से पहले, लखनऊ में हथियार , कैश और सिम कार्ड 

नवजोत सिंह सिद्धू कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में कर रहे थे चुनावी रैली

नवजोत सिंह सिद्धू कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के पक्ष में चुनावी रैली कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए मुस्लिम समुदाय को कहा कि ये आपको बांट रहे हैं। अगर आप सब एकजुट होकर वोट डालेंगे तो सब पलट जाएगा। इससे पहले चुनाव आयोग इस तरह की बयानबाजी करने के लिए योगी आदित्यनाथ, मायावती, आजम खां और मेनका गांधी पर चुनाव प्रचार करने का बैन लगा चुका है।

Related Post

बॉलीवुड के सुल्तान की आने वाली फिल्म का ‘टीजर’ इसदिन होगा रिलीज

Posted by - January 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘भारत’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्‍म में सलमान खान…
Mann Ki Baat

उत्तर प्रदेश के किलों से संस्कार और स्वाभिमान झांकते हैं : प्रधानमंत्री

Posted by - July 27, 2025 0
नई दिल्ली/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में उत्तर…
Constable Exam

अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Posted by - August 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा (Constable Exam) प्रक्रिया शनिवार…