नारायण साईं

नारायण साईं रेप केस में दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनायी जाएगी सजा

1136 0

सूरत। आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ सूरत की रहने वाली दो बहनों की ओर से लगाए गए बलात्कार के आरोप में शुक्रवार सूरत के सेशन कोर्ट ने नारायन साईं को दोषी माना है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।

पुलिस ने अक्टूबर 2013 में पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन के आधार पर नारायम साईं और आसाराम के खिलाफ दर्ज किया था केस 

बता दें कि नारायण साईं के पिता खुद आसाराम भी रेप में मामले में पहले से ही जोधपुर की जेल में बंद हैं। कोर्ट का यह फैसला 11 साल पुराने एक केस में आया है। पुलिस ने अक्टूबर 2013 में पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर नारायम साईं और आसाराम के खिलाफ केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें :-भारत की इंटेलिजेंस रिपोर्ट, अधिकारियों ने मुझ तक नहीं पहुंचाई : राष्ट्रपति मैत्रिपाला 

गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख व्यक्ति का भेष धर रखा था

पीड़िता छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की थी। जबकि बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में नारायण साईं हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख व्यक्ति का भेष धर रखा था।

Related Post

CM Yogi

एम सैंड को करें प्रोत्साहित, नदी तंत्र की परिस्थितिकी को करें संरक्षित

Posted by - August 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की और…
Suresh Khanna

LIVE UP Budget 2021: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश क‍िया 5.5 लाख करोड़ का बजट

Posted by - February 22, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार को विधानमंडल के बजट सत्र में भारी भरकम बजट पेश करेगी।…
Ashok Leyland

यूपी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को रफ्तार, लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का शुक्रवार को उद्घाटन

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की ओर से उठाए…
Shyama Charan Gupta

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता (Shyama Charan Gupta) का शुक्रवार की रात को निधन हो…