रोहित शेखर

पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर को पड़ा दिल का दौरा, मौत

1004 0

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिवंगत नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। तबियत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित शेखर की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

पुलिस रोहित के घर अंदर मौजूद है और छानबीन जारी

ज्वाइंट कमिश्नर देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि शेखर के नाक से खून निकल रहा था, घर पर मौजूद नौकरों ने शेखर की मां को फोन किया। जो उस वक्त अस्पताल में चेक अप करवाने गई थी। शेखर की मां अस्पताल से डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंची और एम्बुलेंस से मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। रोहित शेखर के डिफेंस कॉलोनी स्थित घर को फिलहाल पुलिस ने कब्जे में लिया हुआ है। फिलहाल पुलिस रोहित के घर अंदर मौजूद है और छानबीन जारी है।

मौत किस वजह से हुई अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी

साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार का कहना है कि रोहित शेखर तिवारी को मृत अवस्था में मैक्स हॉस्पिटल लाया गया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को चार बजे रोहित शेखर तिवारी को उनके कमरे में जगाने की कोशिश की। परिजनों ने देखा कि उनका हाथ और पैर ठंडे पड़े हुए हैं। इसके बाद उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। रोहित को पत्नी और मां ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। मौत किस वजह से हुई अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

रोहित शेखर ने पिछले साल मई में  अपूर्वा शुक्ला से परिणय सूत्र में बंध गए

बता दें कि रोहित शेखर ने पिछले साल अप्रैल में ही मध्यप्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से सगाई की थी। रोहित और अपूर्वा की सगाई उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी और मई में रोहित और अपूर्वा परिणय सूत्र में बंध गए थे। रोहित की शादी में राजनीति से जुड़े कई बड़े नेता भी शामिल हुए थे।

सगाई के बाद रोहित और अपूर्वा मैक्स हॉस्पिटल गए थे जहां रोहित के पिता एनडी तिवारी का इलाज चल रहा था। बता दें कि अपूर्वा मध्यप्रदेश के इंदौर से हैं और तब सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थी। रोहित ने जनवरी 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।

कोर्ट के आदेश को मानते हुए कानूनी रूप से रोहित को अपना बेटा माना था और संपत्ति का वारिस बनाया

एनडी तिवारी का पारिवारिक जीवन भी विवादों से घिरा था। तिवारी ने 1954 में सुशीला तिवारी से विवाह किया था और 14 मई 2014 को उज्ज्वला तिवारी से 88 साल की आयु में शादी की थी। रोहित शेखर ने दावा किया था कि एनडी तिवारी उनके जैविक पिता हैं और इसे साबित करने के लिए उन्होंने साल 2008 में कोर्ट में मुकदमा दायर किया था, जिसपर कोर्ट ने डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया था। पहले तो एनडी तिवारी ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल देने से इंकार कर दिया था। बाद में उन्होंने कोर्ट के आदेश को मानते हुए कानूनी रूप से रोहित को अपना बेटा माना था और संपत्ति का वारिस बनाया।

Related Post

up international trade show

उप्र के उत्पादों को इंटरनेशनल बाजार में पहचान दिलाएगा इंटरनेशनल ट्रेड शो

Posted by - June 9, 2023 0
नई दिल्‍ली। औद्योगिक विकास में नए कीर्तिमान स्‍थापित कर रहा उत्‍तर-प्रदेश अपना इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) आयोजन…
CM Yogi filled the form for SIR process

मुख्यमंत्री ने भरा एसआईआर प्रक्रिया का फॉर्म, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने की दी प्रेरणा

Posted by - November 18, 2025 0
गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नागरिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक चेतना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मंगलवार सुबह गोरखनाथ…

गुजरात दौरे पर अमित शाह, लोगों को घर की खिड़की और दरवाजे बंद रखने का आदेश

Posted by - July 11, 2021 0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुुजरात के अहमदाबाद में कम्युनिटी हॉल व का उद्धाटन करने पहुंचे जहां पुलिस…

प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई धाराओं के उल्लंघन का आरोप

Posted by - October 5, 2021 0
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने…