Naomi Osaka

नाओमी ओसाका नहीं खेलेंगी फ्रेंच ओपन, इस वजह से नाम लिया वापस

1417 0

नई दिल्ली। वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब ​विजेता जापान की नाओमी ओसाका बाएं पैर की ‘हैमस्ट्रिंग’ चोट के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। इससे पेरिस में 27 सितंबर से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में ओसाका हिस्सा नहीं लेंगी। गत चैम्पियन एश बार्टी ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

कंगना रनौत राजस्थानी गाना शेयर कर बोलीं- क्षत्रिय कोई जाति नहीं ,ये एक गुण है

ओसाका ने अपने ट्विटर पर लिखा कि दुर्भाग्य से मैं इस साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाऊंगी। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी हैमस्ट्रिंग में अब भी दर्द है इसलिए मेरे पास क्ले कोर्ट की तैयारी के लिए समय नहीं होगा।

क्ले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के आयोजकों ने दर्शकों की संख्या में और कटौती करने का फैसला किया है, क्योंकि फ्रांस में कोरोना वायरस महामारी से हालात बिगड़ रहे हैं। आयोजकों ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि अब पेरिस पुलिस विभाग ने दर्शकों की संख्या 5000 दर्शक प्रतिदिन कर दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव हुईं कोरोना पॉजिटिव

ओसाका तीसरी रैंकिंग पर काबिज हैं। पिछले महीने वेस्टर्न एवं सदर्न ओपन के दौरान वह ‘हैमस्ट्रिंग’ में चोट लगा बैठी थीं और इसी के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल से हटने का फैसला किया। अमेरिकी ओपन में भी वह काफी ज्यादा पट्टियां बांधकर खेल रही थीं।

Related Post

CM Dhami

अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Posted by - March 10, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले…
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

कोलकाता पोर्ट अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर नेताजी इनडोर स्टेडियम में…