Panchayat Election

सीतापुर में मतदाता सूची में नाम गड़बड़, गुस्साए लोगों ने मतपेटी में डाला पानी

834 0
सीतापुर । कोतवाली तालगांव इलाके के ब्लॉक परसेंडी क्षेत्र के समैसा पंचायत में वार्ड संख्या-9 में मतदान सूची में मतदाताओं के नाम कम व बाहर सूची में नाम ( Sitapur voter list messed up)  पूरे होने पर हंगामा खड़ा हो गया। गुस्साए मतदाताओं ने मतपेटियों में पानी डालकर जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। अफसरों ने लोगों को शांत कराया है।

हापुड़ में चुनाव में दो उम्मीदवारों में टकराव 

हापुड़ के धौलाना के गांव लालपुर में मतदान केंद्र के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में करीब 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मतदान केंद्र पर पहुंची और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

मथुरा के बरसाना में चलीं गोलियां

मथुरा के थाना बरसाना की ग्राम पंचायत राकोली के गांव नहारा में मतदान के दौरान गोलियां चल गईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाराम व मलखान पक्ष में गोलियां चली हैं। घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।

11 बजे तक जिलों में मतदान का प्रतिशत

बांदा                     20 फीसदी
कुशीनगर              20.70 फीसदी
मथुरा                    23.97 फीसदी
हापुड़                    26.5 फीसदी
बुलंदशहर              23.4 फीसदी
फर्रुखाबाद             23.23 फीसदी
अंबेडकर नगर        21.98 फीसदी
बहराइच                25.24 फीसदी
बस्ती                     24.57 फीसदी

Related Post

UPSIDA

UPSIDA ने एआरसीआईएल से मांगा 778 करोड़ रुपए बकाए का भुगतान

Posted by - September 19, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया लिमिटेड (एआरसीआईएल) से गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर स्थित औद्योगिक…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव:दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, कई केंद्रों में ईवीएम में आ रही गड़बड़ियां

Posted by - November 20, 2018 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। यहाँ 72 सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग…
प्रियंका का बीजेपी पर हमला,

प्रियंका का हमला, भाजपा नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यान

Posted by - March 25, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर सोमवार यानी आज राज्य…
CM Yogi performed 'Kanya Puja'

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Posted by - October 23, 2023 0
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ…

सीएम योगी ने दिखाए सख्त तेवर, दागी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के दिये निर्देश

Posted by - September 30, 2021 0
लखनऊ। गोरखपुर में एक प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के नामजद होने के बाद से अपराधी…