राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका

‘मेरा भाई बहादुर है,आप लोग उनका ध्यान रखें’ -प्रियंका गांधी

1237 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार यानी आज केरल के वायनाड लोकसभा सीट से परचा दाखिल किया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।केरल के वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन के बाद बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनकी तारीफ की है।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन को झटका, गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद बीजेपी में शामिल

आपको बता दें प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा,उन्होंने वायनाड की जनता से कहा, मैं जानती हूं मेरा भाई बहुत साहसी व्यक्ति है, लेकिन मैं आप लोगों से उनकी देखभाल करने का आग्रह करती हूं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरे भाई, मेरे सबसे प्यारे दोस्त और सबसे साहसी आदमी जिसे मैं जानती हूं। वायनाड आप इनका ख्याल रखें। वह आपको निराश नहीं करेंगे।’

ये भी पढ़ें :-केरल की वायनाड सीट से रोड शो के बाद नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी

जानकारी के मुताबिक नामांकन के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था। रोड शो के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया।

Related Post

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू दिल्ली में वोट देने पर ट्रोलर को दिया करारा जवाब,सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - February 9, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर सोशल…
Anganwadi

मुख्यमंत्री का निर्देश, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद के भवन नहीं, उनका कराएं निर्माण

Posted by - February 27, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सभी आंगनबाड़ी (Anganwadi ) केंद्रों को उनके स्वयं के भवनों में…