Waseem Rizvi

अयोध्या : मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी को बताया शैतान

1016 0
अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) ने कुरान की 26 आयतों को हटाने की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रखी है। इसका मुस्लिम समुदाय जमकर विरोध कर रहा है।अध्योध्या में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी को शैतान बताकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

 शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) के खिलाफ मुसलमानों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। धार्मिक नगरी अयोध्या में भी वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की याचिका पर कड़ा विरोध जताया गया है। सोमवार को मुस्लिम समुदाय से जुड़े सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की। टाटशाह मस्जिद के पेश इमाम समसुल कादरी ने वसीम रिजवी को शैतान बताया है।

उन्होंने कहा कि कुरान और दीन के खिलाफ जो भी बोलेगा उसका विरोध किया जाएगा।  मुसलमानों ने वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) के करीबी अशफाक हुसैन जिया ने जताया विरोध

वसीम रिजवी के नजदीकी रहे शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य और बहू बेगम मकबरा के मुतवल्ली अशफाक हुसैन जिया भी उनके विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी  (Wasim Rizvi) ने पाक कुरान के विरोध में याचिका दाखिल की है। इनका विरोध होना ही चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट को मुसलमानों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

Related Post

PM Modi

PM मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, कहा- “कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनका आशीर्वाद मिलता रहे”

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद मांगते हुए उम्मीद जताई कि इससे…
PM MODI

बांग्लादेश दौरा: मतुआ समुदाय से बोले पीएम मोदी- हमेशा मिला ठाकुर परिवार का प्यार

Posted by - March 27, 2021 0
ढाका। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, पश्चिम बंगाल में ठाकुरनगर में जब मैं गया था, तो वहां मेरे मतुआ…
air pollution

एनसीआर–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

Posted by - November 22, 2025 0
लखनऊ। एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार…