Muslim

मुस्लिम परिवार बना मिसाल, हिंदू दोस्त को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

439 0

पटना: देश में धर्म के नाम पर जहां नफरत की आग लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में मुस्लिम परिवार ने हिन्दू परिवार (Muslim family) के लिए ऐसा काम किया की आपका दिल भी एकता कायम करने के लिए तैयार रहेगा। पटना के समनपुरा इलाके में राजा बाजार के एक मुस्लिम परिवार ने मिसाल पेश की है। एक मुस्लिम परिवार (Muslim family) ने हिन्दू (Hindu) शख्स के निधन होने पर कंधा देकर राम नाम सत्य बोला और उसके शव का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार भी किया।

जिस शख्स का निधन हुआ था वो करीब 25 सालों से समनपुरा इलाके में राजा बाजार के एक मुस्लिम परिवार के साथ सदस्य की तरह रह रहा था। मृतक रामदेव की मौत हो जाने पर हिंदू रीति रिवाज से अर्थी सजाया, कंधा दिया और फिर हिंदू शख्स को अंतिम संस्कार के लिए राम नाम सत्य बोलते हुए पटना के गंगा घाट तक ले गए।

मान सरकार कल करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 विधायक बनेंगे मंत्री!

राजा बाजार के समनपुरा में रहने वाले मोहम्मद अरमान के परिवार ने कई सालों पहले एक हिंदू शख्स रामदेव को अपने यहां नौकरी देने के बाद परिवार के साथ ही रख लिया था। रामदेव की उम्र तकरीबन 75 वर्ष थी और उनकी मौत हो गई। मृतक का इस दुनिया में कोई सहारा नहीं था तो इस मुस्लिम परिवार ने सहारा भी दिया था। अब रामदेव को सहारा देने वाले इसी मुस्लिम समाज के एक परिवार ने उसकी मृत्यु पर हिंदू रीति रिवाज से उसका दाह संस्कार किया।

डॉलर के मुकाबले नुकसान में पहुंच रहा रुपया, आई बड़ी गिरावट

 

 

 

 

 

Related Post

भारत में हिंदुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण, परिवर्तित होने वालों में अधिकतर SC, बोले- भेदभाव है वजह- रिपोर्ट

Posted by - June 30, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर जारी सियासत के बीच प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मिट्टी के खरीदे दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

Posted by - October 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्थानीय कारीगरों की ओर से बनाई गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां…
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 60 हजार में बॉलीवुड की जूनियर आर्टिस्ट का सौदा

Posted by - January 17, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने सेक्स रैकेट से कथित तौर पर जुड़े बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को उपनगर…
CM Dhami

सीएम धामी ने हाथरस घटना पर जताया दुःख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Posted by - July 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित सत्संग (Satsang) में…