मुसलमानों को भाजपा के पाले में करने की कोशिश, संघ अब मुस्लिम बस्तियों में लगाएगा शाखाएं

713 0

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों को मजबूत करने के लिए चित्रकूट में चल रही संघ की पांच दिवसीय बैठक खत्म हो गई। मोहन भागवत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघ मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में जुटा है, कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मुस्लिम बस्तियों के बीच शाखाएं खोलने को लेकर भी चर्चा है, संघ अपनी विचारधारा के साथ मुस्लिमों को भी जोड़ने में जुटा है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नाम का संगठन भी मुस्लिमों को संघ के करीब लाने का काम कर रहा है, हालांकि इस संगठन को संघ की मान्यता नहीं है। राम मंंदिर निर्माण में चंदा देने वाले करीब 12.70 करोड़ परिवार से संघ सीधे तौर पर जुड़ेगा, क्योंकि उसे लगता है कि ये हिन्दुत्व की विचारधारा से प्रभावित हैं।

मंगलवार को अलग-अलग संबद्धित संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिसके साथ शिविर का समापन हुआ। संघ ने पश्चिम बंगाल को तीन खंडों में विभाजित करने का फैसला लिया। अब से दक्षिण बंगाल का मुख्यालय कोलकाता, मध्य बंगाल का मुख्यालय वर्धमान और उत्तर बंगाल का मुख्यालय सिलीगुड़ी होगा। शीविर में दायित्वों में भी कई बदलाव किए गए हैं।

क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। अब उनका मुख्यालय चंडीगढ़ होगा। इसके अलावा भैया जी जोशी अब संघ की ओर से विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी होंगे। वहीं, डॉक्टर कृष्ण गोपाल को विद्या भारती का संपर्क अधिकारी बनाया गया है। जबकि सर कार्यवाहक अरुण कुमार संघ और बीजेपी के बीच समन्वयक का काम देखेंगे।

आंखे मत दिखाओ’, उपचुनाव को लेकर हो रही बैठक में आपस में ही भिड़े भाजपा के मंत्री

9 से 13 जुलाई तक आयोजित की गई बैठक में 9 और 10 जुलाई को क्षेत्र प्रचारकों की बैठक का आयोजन किया गया था। 10 और 11 जुलाई को प्रांत प्रचारकों की बैठक का आयोजन किया गया था। 11 जुलाई को आयोजित बैठक में क्षेत्र प्रचारकों और प्रांत प्रचारकों की बैठक से निकले निष्कर्ष पर चर्चा की गई साथ ही संघ की भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद मंगलवार को चिंतन शिविर का समापन किया गया।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने दोनों सदनों की कार्यवाही में किया सक्रिय प्रतिभाग

Posted by - August 12, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के चालू सत्र में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने विधान…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से भाजपा को जीत दिलाने का किया आह्वान

Posted by - January 14, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी…
Anand Bardhan inspects Goljju Corridor Project

गोल्ज्यू कॉरिडोर का भ्रमण : मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की प्रगति की ली समीक्षा

Posted by - December 2, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज चम्पावत स्थित ऐतिहासिक गोल्ज्यू मंदिर एवं प्राचीन बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर…