Munawar

मुनव्वर ने अंजलि को लेकर कही ये बात

525 0

मुंबई। कंगना रनौत का शो लॉक अप (Lock Up) जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) सातवें आसमान पर हैं। लॉक अप की सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूकी का जलवा देखने को मिला और अभी भी लोग सिर्फ और सिर्फ उनके बारे में ही बात कर रहे हैं। जैसे ही सारी चीजों से मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को फुर्सत मिली, उन्होंने तुरंत लाइव आकर अपने फैन्स से बातचीत की।

बेटी के घर वापसी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका, बोली….

इस दौरान उन्होंने लॉक अप में अपने सफर के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने फैन्स से वादा किया कि वह जल्द ही स्टेज शो करने वाले हैं। इसके अलावा मुनव्वर (Munawar)ने लॉक अप में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में भी कुछ ना कुछ जरूर कहा है। शो के दौरान अंजलि अरोड़ा (Anjlai Arora) संग उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनी थी। लाइव में आकर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अंजलि अरोड़ा (Anjlai Arora) के भी नाम का जिक्र किया है।

Munawar

अंजलि (Anjlai) के बारे में क्या बोले मुनव्वर (Munawar)?

लाइव सेशन के दौरान ही जब फैन्स ने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) से अंजलि अरोड़ा (Anjlai Arora)के बारे में पूछा तो उन्होंने बेहिचक जवाब दिया। मुनव्वर फारूकी ने कहा, ‘अंजलि बहुत अच्छी लड़की है। बहुत अच्छी दोस्त है और हम लोगों का बॉन्ड भी बहुत अच्छा था। हम लोगों ने गेम भी बढ़िया से खेला। मैं चाहता हूं कि उसे खूब सारा काम मिले…उसके पास वैसे भी बहुत सारा काम है..वह बोलती थी कि अभी उसके 10-12 म्यूजिक वीडियो आने वाले हैं बड़े-बड़े स्टार्स के साथ। तो मैं चाहता हूं कि वह भी अच्छा करे। शो से पहले ही वह बहुत नाम कमा चुकी थी।’

Munawar
Munawar

लॉक अप के दौरान मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui)और अंजलि अरोड़ा (Anjlai Arora) का नाम खूब जुड़ा था। दोनों की बॉन्डिंग को देखकर हर कोई यही कहता था कि इनके बीच जो कुछ भी है वह दोस्ती से बढ़कर है। खैर लॉक अप की सक्सेस पार्टी में जब मुनव्वर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए तो हर कोई ये जानने के लिए बेताब हो गया कि आखिर उनकी जिदंगी में कौन है? बाद में पता चला कि इस मिस्ट्री गर्ल का नाम नाजिला है और मुनव्वर (Munawar) के साथ उनकी खास बॉन्डिंग है।

इस फिल्म से हेलेन करेंगी धमाकेदार वापसी

Related Post

Kangana Ranaut

फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी, कंगना रनौत अब वजन घटाने के लिए कर रही हैं ये काम

Posted by - October 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ की एक और शेड्यूल की…
शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का छलक पड़ा दर्द, प्रवासी मजदूरों को डेडिकेट किया ये गाना

Posted by - May 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर ने लॉकडाउन के बीच अपने घर-परिवार से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों…

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस फोटोज, फैंस हुए मुरीद

Posted by - October 30, 2021 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने शानदार अदाकारी से अपनी अलग ही पहचान बनाई है। भूमि फिल्मों में…