मुनव्वर राणा को लेकर भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- भारतीयों की खिलाफत की तो एनकाउंटर होगा

575 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, मुनव्वर राणा ने पिछले दिनों योगी के दोबारा सीएम बनने पर प्रदेश छोड़ने की बात कही थी। अब यूपी सरकार के मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने विवादित बयान देते हुए कहा- जो भी भारतीयों के खिलाफ खड़ा होगा वह एनकाउंटर में मारा जाएगा।संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा- 1947 के बंटवारे के बाद वह भारत में रुक गए, और भारत को अंदर से ही तोड़ने की साजिश में शामिल रहे।

दरअसल मुनव्वर राणा ने पिछले दिनों असदुद्दीन ओवैसी को वोट कटवा बताया था, कहा ये भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री आनंद ने इसके पहले बसपा नेता सतीश मिश्रा की ब्राह्मण सभा को निशाने पर लेते हुए कहा था इन्होंने तो अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाने की बात कही थी।

दरअसल, हाल ही में मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह राज्य छोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है। मुनव्वर राणा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि ऐसी पार्टियां ध्रुवीकरण के मसले को बल देकर चुनाव लड़ना चाहती हैं।

विकास दुबे हत्याकांड एनकाउंटर में मारे गए अमर की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई लड़ेगी बसपा

बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश मिश्रा ने हाल ही में अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इसपर आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि कांशीराम जी ने अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनाने की बात कही थी, ऐसे में अब मायावती जी को जवाब देना चाहिए कि उनके लोग अयोध्या में क्या कर रहे हैं।

Related Post

Yogendra Upadhyay

उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गिनाई 100 दिन की उपलब्धियां

Posted by - July 29, 2022 0
आजमगढ़/लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  योगेन्द्र उपाध्याय (Yogendra Upadhyay) ने आज आजमगढ़ जनपद…

योगी के नक्शेकदम पर असम सीएम, कहा- अपराधी भागे तो एनकाउंटर का पैटर्न अपनाए पुलिस

Posted by - July 6, 2021 0
असम में नवनियुक्त सीएम हिमंत बिस्व सरमा का एक बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, जिसमें वह पुलिस…
मायावती

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ, कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है?

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट…
E-Cart

बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को ई कार्ट से श्रीरामलला के दर्शन कराएगी योगी सरकार

Posted by - January 18, 2024 0
अयोध्या । 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के बाद बड़ी संख्या में…
Potato

उत्तर प्रदेश के आलू का विदेशों में बज रहा डंका, उपजाऊ मिट्टी की कमाल

Posted by - August 31, 2023 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की उपजाऊ मिट्टी की उपज लगातार विदेशों में लोकप्रिय हो रही है। इसी का उदाहरण है अलीगढ़…