मुंबई जलमग्न , बादल फटे और अब तक 25 लोगों की जान गई

1131 0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश को देखते हुए मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया कि डॉपलर राडार से प्राप्त चित्रों में दिखाई दे रहा है कि तूफान 18 किलोमीटर (करीब 60,000 फुट) की ऊंचाई पर है। एक मौसम विज्ञानी ने बताया कि मुंबई में तीन घंटे में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई जो रविवार सुबह 305 मिलीमीटर तक पहुंच गई।

राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक ट्वीट में बताया कि एक छोटे समयकाल में बादल फटने की छोटी-छोटी घटनाएं भी हुईं। उन्होंने कहा कि मुंबई फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। पानी निकालने का काम किया जा रहा है। इससे पहले दिन में आदित्य ठाकरे ने भूस्खलन प्रभावित तीन स्थानों का दौरा किया था और वहां के हालात का जायजा लिया था।

पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो मार्ग बदल दिया गया या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई।

HC: शादी शुदा होते हुए लिव इन रिलेशन में रहने पर नौकरी से बर्खास्तगी गलत

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में माहुल के वाशी नाका में देर रात करीब एक बजे एक पेड़ के गिरने से उससे सटे एक मकान की दीवार ढह गई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, विक्रोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
Savin Bansal

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय की तर्ज पर आधुनिक टीकाकरण कक्ष कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्य प्रारम्भ हो गया

Posted by - July 4, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सेवओं को सुगम सुविधाजन बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी समय-2…
CM Dhami

उत्तराखंड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए: सीएम धामी

Posted by - January 13, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
CM Dhami reached Bharadisain

विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम धामी

Posted by - March 12, 2023 0
गोपेश्वर। विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को गैरसैंण के भराड़ीसैंण…