Sandhya

मुलायम की भतीजी संध्या ने भाजपा की ओर से किया नामंकन

809 0

समाजवादी पार्टी  के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने मैनपुरी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या ने बुधवार को घिरोर के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।   संध्या सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भतीजे एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ,पांच लोगों की मौत

धर्मेंद्र को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का खासा करीबी माना जाता है। संध्या के नामांकन के दौरान उनके पति अनुजेश प्रताप यादव और भाजपा जिला अधक्ष प्रदीप चौहान भी मौजूद थे। संध्या इससे पहले 14 जनवरी 2015 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई थी। सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था।   उसके बाद से संध्या और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए थे।

Related Post

CM Nitish Kumar said on Supreme Court's decision

सुशांत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम नीतीश कुमार ने कही यह बात

Posted by - August 19, 2020 0
पटना: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा…
Baba Vishwanath

श्रावण मास के चतुर्थ और अंतिम सोमवार को काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ का होगा भव्य रुद्राक्ष श्रृंगार

Posted by - August 3, 2025 0
वाराणसी : श्रावण मास के चतुर्थ और अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम (Baba Vishwanath) में काशी पुराधिपति बाबा…
social harmony

सामाजिक समरसता को लाने के लिए संस्थान सतत प्रयत्नशील : निदेशक पवन कुमार

Posted by - January 16, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान ने शानिवार को लखनऊ स्थित, बी-इन्दिरा नगर कार्यालय में मकर संक्रांति पर्व पर “सामाजिक समरसता…