Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव ने पार्टी युवा कार्यकर्ताओं की ली बैठक

771 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी के युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव 2022 के लिए टिप्स दिये।

BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों की पहली सूची हो सकती है जारी

एसपी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश मुख्यालय में कई जिलों से बड़ी संख्या में आये युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टिप्स दिये। युवा एसपी नेताओं ने कहा कि वे पार्टी के संरक्षक हैं, उनकी टिप्स से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को मुलायम सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर उन्हें चुनावी सभा संबोधित करने के टिप्स देने के साथ-साथ गांव और गली मोहल्ले में जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में प्रदेश की जनता को अवगत कराने का निर्देश भी दिया है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आये युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी रणनीति के ककहरे सिखाये। मुलायम सिंह यादव की पाठशाला में प्रदेश भर से आये 800 से अधिक युवा पदाधिकारी शामिल हुये।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग प्रदेश की आर्थिक प्रगति के दो सशक्त स्तंभ: एके शर्मा

Posted by - February 25, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में संगम सभागार, लखनऊ में…
बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में अयोध्या मामले में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबरी एक्शन कमेटी अगले कदम पर…