मुलायम सिंह का 81वां जन्मदिन

मुलायम अपने 81वें जन्मदिन पर कहा कि अब कार्यकर्ताओं का मनाएं और मुझे बुलाएं

944 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार को प्रदेश के हर जिला में मनाया जा रहा है।  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप सब कई वर्षों से मेरा जन्मदिन मना रहे हैं। अब जरूरी है कि कार्यकर्ताओं का जन्मदिन मनाया जाए।

यादव ने कहा कि आप अपने क्षेत्र के कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाएं और मुझे बुलाएं। उन्होंने कहा कि देश में कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसलिए हमेशा ही अन्याय के खिलाफ लड़ें। यादव ने कहा कि गरीब व किसानों के लिए संघर्ष करें। यही समाजवाद है। मुलायम ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर उनका आभार जताया।

बीएसएफ भर्ती: 1727 युवतियों ने कराया पंजीकरण, वर्दी पहनने के लिए लगाई दौड़ 

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलायम के जन्मदिन पर 81 किलो का लड्डू बनाया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि स्वास्थ्य कारणों से मुलायम पहले की तरह वर्तमान राजनीति में सक्रिय नही हैं लेकिन उन्हें देश के शीर्ष नेताओं में से एक माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य उदय प्रताप सिंह के साथ केक काटा। इस मौके पर उनके साथ विधान परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन की मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्मदिन को लेकर शहर भर में बधाई संदेश देते हुए पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। सपा व प्रसपा दोनों ही पार्टियां मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

https://twitter.com/aparnabisht7/status/1197745278658457600

यादव कुनबे में एकजुटता दिखने के आसार नहीं दिख रहें। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  और समाजवादी पार्टी दोनों अलग-अलग आयोजन कर रही हैं। शिवपाल सिंह यादव ने सैफई में इस अवसर पर विशाल दंगल तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मना रहे हैं। सैफई में विराट दंगल हो रहा है। शिवपाल सिंह यादव सैफई में हैं।

Related Post

आंदोलन के दौरान मृत किसानों का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं- कृषि मंत्री ने संसद में दी जानकारी

Posted by - July 24, 2021 0
किसान  कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे, किसान अपना विरोध तेज करते हुए अब जंतर-मंतर पर किसान संसद लगा…

सेहत से लेकर सौंदर्य तक अखरोट खाने के है ये बेमिसाल फायदे

Posted by - November 12, 2020 0
हेल्थ डेस्क.  प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटमिन्स, मैग्नीशियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट आपके लिए…
Children's faces lit up after receiving scholarships from CM Yogi.

अब मुझे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए परिवार पर आश्रित नहीं होना पड़ता: वर्तिका रावत

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में प्रदेश के 10 लाख से अधिक बच्चों को…