मुख्यमंत्री योगी 55 लाख से ज्यादा बुजुर्गों को देंगे पेंशन

708 0

यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी के 55 लाख 77 हजार बुजुर्गजनों को उनकी तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन की राशि एकमुश्त मिल गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र इन वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खाते में 836.55 करोड़ रुपये डिजिटली ट्रांसफर किए। इसमें 04 लाख 56 हजार ऐसे भी बुजुर्ग शामिल हैं, जो पहली बार पेंशन की राशि मिली।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि वृद्धजन के पास अनुभवों की थाती है। यह हमारे मार्गदर्शक हैं। केंद्र और राज्य सरकार हर एक वृद्ध के जीवन और आजीविका का प्रबंध करने के लिए सेवाभाव के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों को राशन-पानी की जरूरत हो अथवा बीमारी के समय इलाज और दवाइयों की, सब कुछ मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं, बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है, जहां 24×7 कोई भी वरिष्ठ नागरिक सम्पर्क कर मदद ले सकता है।

नोएडा में इश्क के चक्कर में पत्नी और 2 बच्चों को मारकर बेसमेंट में दफनाया

वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों से बात करते हुए सीएम ने सभी की सेहत का हालचाल भी पूछा और जिलाधिकारियों को हर जरूरतमंद को आयुष्मान भारत अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में बुज़ुर्गजन उपेक्षित थे। कोई उनकी ओर ध्यान नहीं देता था लेकिन आज वृद्धजनों के सुखमय जीवन के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच जीवन के साथ-साथ लोगों की आजीविका सुरक्षित रखने के प्रयास भी हुए। आज हर गरीब परिवार के हर सदस्य को प्रतिमाह 05 किलोग्राम राशन मुफ्त मिल रहा है।

Related Post

signage boards

रामनगरी में तीर्थयात्रियों को सही राह दिखायेंगी बहुभाषीय साइनेज पट्टिकाएं

Posted by - January 11, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निरंतर देखरेख में अयोध्या में पर्यटकों की सुविधा के लिए तमाम नये प्रयास…
An elderly person's meeting with PM Modi

प्रधानमंत्री जी की संवेदना, वृद्धजनों के लिए संबल बनी

Posted by - February 6, 2025 0
महाकुंभ नगर: समाज कल्याण विभाग के प्रयागराज स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले अनंत स्वरूप श्रीवास्तव ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Swachhta Pakhwada

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनाए जाएंगे ‘स्वच्छ सारथी क्लब’

Posted by - September 2, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की छवि को स्वच्छ प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…