मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम- बहुरुपिया है कोरोना, हर वैरिएंट पर रखनी होगी नजर

705 0

देश में कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की।पीएम मोदी ने कहा- कोरोना वायरस बहुरुपिया है, हमें हर वैरिएंट पर नजर रखनी होगी, म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करेगा एक्सपर्ट स्टडी कर रहे हैं। उन्होंने हर स्थानों पर लगातार बढ़ती भीड़ को लेकर चिंता जताई, कहा- हिल स्टेशंस, मार्केट एवं भारी भीड़ वाली जगह पर बिना मास्क नहीं जाएं।

तीसरी लहर को लेकर उन्होंने कहा- हमें इसबार पहले से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दूसरी लहर के दौरान कोरोना ने बड़ा खतरा पैदा किया। पीएम के साथ इस बैठक में नागालैंड, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय एवं मिजोरम के मुख्यमंंत्री शामिल हुए।

देश में कोरोना संक्रमण होते ही लोगों के घूमने निकल पड़ने पर पीएम मोदी ने कहा, ये सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है। लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशंस में, मार्केट्स में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं है। सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

LIC के निजीकरण पर बोले राऊत, शराब की तरह मोदी सरकार को निजीकरण की लत लग गई

पूर्वोत्तर के कुछ जिलों में मामले बढ़े हैं, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट नीति (Containment Policy) पर जोर देकर ही सही एक्शन लिया जा सकता है। कोरोना के बदलते रूप पर मोदी ने कहा कि हम सभी को मिलकर कोरोना के हर वैरिएंट पर सख्त नजर रखनी होगी। ये बहरुपिया है और बार-बार अपना रंग बदलता है।

Related Post

कांग्रेस - बसपा

कांग्रेस ने डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल किया मेरा प्रत्याशी -मायावती

Posted by - April 30, 2019 0
भोपाल मध्य। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीएसपी के गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से प्रत्याशी लोकेंद्र…
ailplane

यात्री की तबियत बिगड़ने से लखनऊ आ रही फ्लाइट की करॉची एयपोर्ट पर आपात लैंडिंग

Posted by - March 3, 2021 0
शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर कराई गई। ऐसा…
AK Sharma

प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास को देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है: एके शर्मा

Posted by - April 30, 2023 0
लखनऊ/वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने वाराणसी में चुनावी जनसंपर्क सभा में शामिल…
Arvind-Kejriwal

उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल को हर दो घंटे में करना होगा Oxygen की स्थिति का अपडेट

Posted by - April 26, 2021 0
नयी दिल्ली।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन (Oxygen) को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का…