cm yogi

मुख्तार को मिली उम्रकैद तो वकीलों ने दिया योगी आदित्यनाथ को श्रेय

424 0

वाराणसी। माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 32 साल पुराने मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के जन्मदिन पर आए इस ऐतिहासिक फैसले के बाद जहां एक तरफ वाराणसी कचहरी हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा वहीं अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति और सरकार की ओर से न्यायालय में प्रभावी पैरवी को श्रेय देते हुए सीएम योगी को शुभकामनाएं देते हुए केक काटकर जश्न मनाया।

बता दें कि मुख्तार अंसारी के ऊपर 61 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अबतक 6 मामलों में उसे सजा सुनाई जा चुकी है। इनमें भी पांच मामलों में मुख्तार अंसारी को योगी सरकार के दौरान सजा सुनाई गई है।

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए योगी आदित्यनाथ

सोमवार को वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 31 साल 10 महीने पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड के मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

मुख्तार अंसारी को उसके गुनाहों के लिए पहली बार आजीवन कारावास की सजा हुई है।

Related Post

Lumpy virus

लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए चलाए पशु टीकाकरण का विशेष अभियान: सीएम योगी

Posted by - August 23, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में कोविड संक्रमण, लंपी वायरस (Lumpy Virus) से…
Yogi

यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

Posted by - April 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके…
Maulana Shahabuddin

महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी हुए प्रभावित

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर/बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Shahabuddin) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले की…