शक्तिमान

‘शक्तिमान’ की एनिमेटेड सीरीज का पोस्टर मुकेश खन्ना ने लॉन्च किया

1309 0

मुंबई। मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर शक्तिमान के अवतार में लौट रहे हैं। जी हां, “शक्तिमान” को एनिमेटेड सीरीज के रूप में लाया जा रहा है जिसमें बेशक मुकेश खन्ना की आवाज़ तो होगी ही, इसमें खुद उनकी झलक भी होगी।

मुकेश खन्ना ने बताया कि जल्द ही इस एनीमेशन सीरीज का टीजर लॉन्च होगा

बता दें कि मुंबई में मुकेश खन्ना ने एनिमेटेड सीरीज शक्तिमान का पोस्टर लॉच किया तो यहां इस सीरीज के डायरेक्टर नवीन वाधवा, वर्डसवर्ड क्रियेशन्स के मनरेश मल्होत्रा और कैथरीन जॉन भी मौजूद थे। मुकेश खन्ना ने बताया कि जल्द ही इस एनीमेशन सीरीज का टीजर लॉन्च किया जाएगा। मुझे एनीमेशन करने वाली पूरी टीम पर पूरा भरोसा है कि इसे बहुत अच्छे ढंग से बनाया जाएगा। यह सीरीज जल्द ही सामने आएगी। यह किसी टीवी चैनल या किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी।

रानी मुखर्जी ने किया खुलासा,असली महिला पुलिस पर आधारित है’मर्दानी’ 

मुझे असली नाम से ज्यादा शक्तिमान के नाम से जानते और पुकारते हैं लोग: मुकेश खन्ना

बता दें कि मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि भीष्म पितामह और शक्तिमान इन दोनों चरित्रों ने मुझे पहचान दिलाई है। मैंने ‘भीष्म पितामह’ की छवि तोड़ने के लिए शक्तिमान में काम किया था। शक्तिमान टीवी पर 15 साल चला। मुकेश खन्ना ने कहा कि लोग मुझे असली नाम से ज्यादा शक्तिमान के नाम से जानते और पुकारते हैं। बड़ी ख़ुशी हो रही है कि ‘शक्तिमान’ फिर से सामने आ रहा है। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि “शक्तिमान” के द्वारा बच्चों को मैसेज दिया जा सकता है। “शक्तिमान” में आज के माहौल की बात होगी, हालांकि उसकी आत्मा वही रहेगी।

मुकेश खन्ना के कहा कि रेपिस्ट के खिलाफ कठोर कार्रवाई व सख्त कानून आज की ज़रूरत

मुकेश खन्ना के कहा कि आज देश में बच्चियों के साथ जो कुछ हो रहा है उससे का मन मस्तिष्क बहुत विचलित होता है। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता संस्कृति तो महिलाओं की रक्षा करने की रही है, लेकिन यह जो हैवानियत हो रही है, उसके विरुद्ध कड़े एक्शन लेने की जरूरत है। मोमबत्तियां जलाने की तो संस्कृति हमारी नहीं रही है। रेपिस्ट के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। सख्त कानून की यहां ज़रूरत है। बुरे आदमी के दिल में कानून का ऐसा डर जगाने की आवश्यकता है कि वह ऐसी घिनौनी हरकत करने की सोच भी न सके।

Related Post

Shakira

शकीरा इस उम्र में बरपाती हैं हुस्न का कहर, युवा दिलों पर करती हैं राज

Posted by - February 2, 2021 0
मुंबई। हॉलीवुड सिंगर शकीरा (Shakira) पूरी दुनिया में अपनी गायिकी, अपने डांस और अपनी परफॉरमेंस से आज भी तहलका मचा…
Police conduct checking campaign regarding upcoming festivals and covid19

आगामी त्योहारों और कोविड को लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

Posted by - March 23, 2021 0
आगामी त्योहारों और कोविड 19 महामारी के मद्देनजर जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ ऑडर नवीन अरोरा और एसीपी गाजीपुर ने सोमवार…