मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की तैयारियां शुरू, मोदी से लेकर बिल क्लिंटन तक सभी होंगे शामिल

1278 0

उदयपुर। राजस्थान जहाँ चुनावी माहौल को लेकर गर्म है वहीँ वेडिंग सीजन में भी उसका क्रेज़ बना हुआ है,पहले बॉलीवुड की देसी गर्ल ने जयपुर को अपनी शादी के लिए चुना वही उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के उदयपुर को चुना है.यहाँ ईशा की प्री वेडिंग सेरेमनी होनी है. इसके लिए गुरुवार को ईशा के मंगेतर आनंद के साथ उनके पिता अजय पीरामल और मां स्वाति उदयपुर पहुंचे। अनिल अंबानी के साथ उनकी पत्नी टीना और मां कोकिला बेन भी उदयपुर आ गईं। डबोक एयरपोर्ट पर रूटीन की 20 फ्लाइट्स के अलावा 15 चार्टर भी पहुंचे।

सूत्रों से मिली खबर की माने तो 8 या 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन शनिवार को आएंगी। क्लिंटन दंपति 4 दिन तक मेवाड़ में ही रहेंगे। वे 11 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुकेश और नीता अंबानी बुधवार रात को ही उदयपुर पहुंच गए थे। वे गुरुवार को नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर दर्शन करने गए।

साथ ही 8 और 9 दिसंबर को होने वाली ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-दुनिया की उद्योग, हॉलीवुड-बाॅलीवुड, राजनीति और क्रिकेट से जुड़ी करीब 1800 हस्तियां शरीक होंगी। कुछ मेहमान गुरुवार को पहुंच गए। उद्योगपति रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी और अमिताभ बच्चन परिवार के साथ 9 दिसंबर को समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर आएंगे।वहीँ महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित कई प्रमुख लोग शनिवार को उदयपुर पहुंचेंगे। 8 दिसंबर होने वाले कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Related Post

शीर कोरमा

स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता 10 सालों से हैं सैमलैं‌गिक रिश्ते में!

Posted by - February 26, 2020 0
मुंबई। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अब समलैंगिक रिश्तों को समझाने के लिए एक फिल्म के साथ हाजिर हैं।…
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने पहना ऐसा ट्राउजर, यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट

Posted by - September 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड व टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी बेबाक राय रखने के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने सुशांत…
रणवीर कपूर

भयानक फैशन के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर का देखें ये बेसिक लुक्स, फैन्स के उड़े होश

Posted by - March 11, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। यश राज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर…
कंगना रनौत Kangana Ranaut

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट करने की अपील

Posted by - June 27, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों से चाइनीज प्रोडक्ट्स को बॉयकॉट करने की अपील की है। कंगना रनौत की…