फोर्ब्स की अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी तीन पायदान नीचे फिसले

1168 0

व्यापार डेस्क.   प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) द्वारा प्रकाशित Real-Time Billionaires की अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी तीन पायदान नीचे फिसलकर नौवें स्थान पर आ चुके है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट से दिग्गज उद्योगपति के स्थान में यह बदलाव देखने को मिला है. जाहिर है कि रिलायंस का सितंबर की तिमाही में मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी कम 9,570 करोड़ रुपये रहा, जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई है.

शेयर बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी खुला हरे निशान में, फिर तेजी से लुढ़का!

कम्पनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपदा में करीब 6.8 अरब डॉलर (करीब 50 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई है और वह दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में छठे स्थान से फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस 177.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली इस सूची में 114.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 113.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 96.1 अरब डॉलर के नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। साथ ही एलन मस्क 89.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

वारेन बफे के पास 77.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। अमेरिका के लैरी एलिसन 74.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 72.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से ठीक एक स्थान पहले यानी आठवें पायदान पर हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 71.5 अरब डॉलर रह गई।

शुक्रवार को रिलायंस का मार्केट कैप 13.89 लाख करोड़ रुपये था, लेकिन सोमवार को यह सिर्फ 12.69 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। मंगलवार को रिलायंस के शेयरों में और गिरावट आई है और इसका मार्केट कैप 12.66 लाख करोड़ रुपये के आसपास है। मंगलवार को रिलायंस का शेयर भाव 1873 रुपये के आसपास चल रहा है।

 

Related Post

CM Yogi planted a tree at Guru Gorakhnath College.

सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में किया पौधरोपण

Posted by - February 8, 2026 0
पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ राजकीय…
CM Dhami

धामी ने लॉन्च किया जीईपी, बाेले- पर्यावरण के क्षेत्र में दुनिया को दिशा देने का कार्य करेगा उत्तराखंड

Posted by - July 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में पारिस्थितिकी को अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘उत्तराखंड…
CM Nayab Saini

डीसी और एसडीएम रोजाना समाधान शिविर में सुनें शिकायतें : मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
चंडीगढ़। अब समाधान शिविर में उपायुक्त और एसडीएम को प्रतिदिन हिस्सा लेना होगा और लोगों की शिकायतों का मौके पर…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

Posted by - February 12, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल…
CM Dhami

धामी ने विदेश मंत्री से की बात, म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का किया अनुरोध

Posted by - August 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी…