मुफ्त सुविधा पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी, सबकुछ फ्री में देंगे तो भिखारी कोई काम नहीं करेंगे

1084 0

कोरोना संकट के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने भिखारियों को मुफ्त खाना व पानी दिए जाने की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा- बेघरों और भिखारियों को भी देश के लिए कुछ काम करना चाहिए, सबकुछ फ्री में दिया जाएगा तो वह कोई काम नहीं करेंगे।बृजेश आर्य ने याचिका के जरिए कहा था कि बीएमसी को भिखारियों के लिए तीन वक्त का फ्री खाना, पानी, रहने की जगह एवं पब्लिक टॉयलेट का इंतजाम किया जाए।

कोर्ट में बीएमसी ने बताया कि एनजीओ के जरिए जरूरतमंद लोगों को खाना व महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन दिया जा रहा है, हमें किसी तरह के आदेश की जरूरत नहीं है।कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा- अगर आपकी मांग मान ली जाए तो इस वर्ग की आबादी और तेजी से बढ़ेगी, इसलिए हम ऐसा कोई आदेश नहीं दे सकते।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि शहर में सार्वजनिक शौचालय हैं और पूरे शहर में इनके इस्तेमाल के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को बेघरों को ऐसी सुविधाएं निशुल्क इस्तेमाल की अनुमति पर विचार करने को कहा। अदालत ने यह भी कहा कि याचिका में विस्तार से नहीं बताया गया कि बेघर कौन हैं, शहर में बेघरों की आबादी का भी जिक्र नहीं किया गया है।

Related Post

CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Posted by - July 11, 2024 0
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रदेश में वर्षों से मालिकाना हक से वंचित 5000 लोगों को…
CM Dhami

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की बधाई

Posted by - August 29, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने…
संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस…
CSIR-CIMAP

CSIR-CIMAP : अब संगम में नहीं प्रवहित होंगे चढ़ावे के फूल, बनेगी सुगंधित अगरबत्ती

Posted by - January 6, 2021 0
लखनऊ। सीएसआईआर–केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP), लखनऊ ने मंदिरों मे चढ़े फूलों से निर्मित सुगंधित अगरबत्ती व कोन…
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को NCB ने भेजा समन

Posted by - September 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच नारकोटिक्स क्राइम…