Mamta Banerjee

मोदी के दावे पर TMC सांसद मोइत्रा बोलीं- हां मिस्टर प्रधानमंत्री, वो लड़ेंगी..और वह वाराणसी की सीट होगी!

808 0

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा और टीएमसी में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नंदीग्रीम से दीदी (Mamata Banerjee)के चुनाव हारने और दूसरी सुरक्षित सीट तलाशने वाले बयान पर टीएमसी ने करारा पलटवार किया है।

 

TMC के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा गया कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत रही हैं और वह किसी दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी । ट्वीट में आगे लिखा गया कि मोदी जी पश्चिम बंगाल में नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। 2024 में आप वाराणसी के अलावा कोई और सुरक्षित सीट तलाश लें। यहां से आपको चुनौती दी जाएगी।

  • पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा था तंज
  • टीएमसी ने कहा- ममता नंदीग्राम से चुनाव जीत रहीं
  • नंदीग्राम में ममता और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला

 

रैली में पीएम मोदी  ने क्या कहा?

दरअसल,  गुरुवार को नरेंद्र मोदी जयनगर में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आज जो कुछ नंदीग्राम में हुआ उससे साफ है कि दीदी (Mamata Banerjee) अब हार मान गई हैं। उन्होंने कहा कि दीदी आखिरी चरण के लिए अभी भी नॉमिनेशन का समय बचा है। अफवाह है कि आप किसी और सीट पर नामांकन दाखिल करने जा रही है। पीएम ने कहा कि दीदी पहली बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन जनता ने उन्हें दिखा दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि नंदीग्राम में अपनी हार सुनिश्चित देख दीदी किसी और सुरक्षित सीट की तलाश कर रही हैं?

टीएमसी सांसद ने दिया जवाब

पीएम के इस बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने फौरन तीखी प्रतिक्रिया दी। मोइत्रा ने ट्वीट किया कि हां मिस्टर प्रधानमंत्री, वो लड़ेंगी। और वह वाराणसी की सीट होगी! अपने हथियार तैयार कर लें।

दूसरे चरण का मतदान संपन्न

बता दें कि दूसरे चरण के तहत गुरुवार को नंदीग्राम समेत 30 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। नंदीग्राम में कई जगहों पर छिटपुट हिंसा की भी खबरें आई। ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला सुवेंदु अधिकारी है।

Related Post

लखनऊ स्वस्थ्य भवन

लखनऊ स्वस्थ्य भवन का निरीक्षण कर सीएम योगी ने दिए अपडेटेड कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Posted by - March 16, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के सभी राज्यों में बचाव के लिए कई कदम उठाए…
pension

रक्षाबंधन से पहले आए एक मैसेज को पढ़ बनारस के 1 लाख से अधिक बुजुर्गों के चेहरे खिले

Posted by - August 10, 2024 0
वाराणसी । योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना (Oldage Pension Scheme) के वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला त्रैमासिक क़िस्त बुजुर्गों…
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम का कपाटखुला, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

Posted by - April 26, 2020 0
उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के रविवार को शुभ मुहूर्त कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का…