Kiran Kher

किरण खेर की सलामती की दुआ करते हुए बोले पति अनुपम खेर-फाइटर है किरण, पहले से अधिक मजबूत होकर लौटेगी

1020 0

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर (MP Kirron Kher) की बीमारी के पता चलने के बाद हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही थीं। इस पर गुरुवार को सांसद के पति और अभिनेता अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने ट्वीट कर एक स्पष्टीकरण जारी किया है और सांसद की तबीयत की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1377505935715885059

 

अनुपम ने कहा कि किरण खेर (MP Kirron Kher) जल्द इस बीमारी से जीतकर लौटेंगी। डॉक्टरों की टीम उसकी बेहतर देखभाल कर रही है। पिछले साल 11 नवंबर को किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया। जांच हुई तो पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। इसके बाद वह इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। वहां उन्हें हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। इसके अलावा निरंतर जांच के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता है।

अनुपम खेर ने कहा है कि किरण खेर (MP Kirron Kher) मल्टीपल मायलोमा, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है, से जूझ रही हैं। फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि किरण की स्थिति बेहतर है और लोगों द्वारा दिए जा रहे प्यार और साथ के लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।

पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी 

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1365169639697784834

अनुपम खेर ने कहा कि किरण एक फाइटर है और एक बार फिर अपने लोगों के लिए लौटेंगी। उनके लिए पूरे देश भर से आ रही कामनाओं से साबित होता है कि लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं।

Related Post

CM Yogi launched Viksit Krishi Sankalp Abhiyan

लैब से लैंड पर जाकर किसानों से संवाद नई क्रांति की शुरुआत करेगाः योगी

Posted by - May 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लैब, आईसीआर, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य संस्थानों में…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरों के बलिदान को किया सलाम

Posted by - October 21, 2025 0
लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।…

मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के नेपोटिज्म कल्चर में बदलाव लाऊंगा- हरि विष्णु

Posted by - June 26, 2020 0
एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हरि विष्णु बॉलीवुड सिनेमा में अपने होम बैनर वीसीसी स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर…