MP KAUSHAL KISHORE SON CASE

BJP सांसद के बेटे ने खुद चलवाई थी गोलियां, पुलिस ने साले को किया गिरफ्तार

657 0

लखनऊ। जिले के मड़ियाव थाना क्षेत्र में मोहनलालगंज भाजपा सांसद कौशल किशोर (MP kaushal kishore) के 30 वर्षीय बेटे आयुष को गोली लगने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। गोली चलाने वाला आयुष का साला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी साले को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। गोली लगने के बाद आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। फिलहाल आयुष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर (MP kaushal kishore) और पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे।

कुछ लोगों को फंसाने की थी साजिश

पुछाताछ के दौरान आयुष के साले ने बताया है कि “आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई है।” घटना को कबूल करते हुए उसने बताया कि “इस घटना के पीछे चंदन गुप्ता, मनी जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह को फंसाने की साजिश रचते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया था। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि “जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने बरामद कर लिया है।

सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहता था, घटना को लेकर जांच जारी है, हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उसने ने अपने साले से खुद पर गोली क्यों चलवाई?”

डीसीपी नॉर्थ का कहना है कि अभी सांसद कौशल की तरफ से हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। जब तहरीर मिलेगी तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आयुष रात करीब 2.45 बजे मड़ियांव होकर घर लौट रहा था। छठा मील के पास उस पर फायरिंग की गई। गोली आयुष के दाहिने हाथ में लगी है. आयुष खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Related Post

AK Sharma

काशी और अयोध्या की तरह मथुरा भी हमारी आस्था और आत्मा का केंद्र: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम, मथुरा में एक…
AK Sharma

आज अर्थव्यवस्था और प्रगति की चाबी बन चुकी है ऊर्जा : एके शर्मा

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को ऊर्जा विभाग के परिव्ययों को चुकाने के लिए आवश्यक धनराशि की पूर्ति हेतु…
Statue of Lord Laxman at Lucknow airport

राजनाथ सिंह ने लखनऊ एयरपोर्ट पर भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरूवार को चौधरी चरण…
BJP

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी जल्द घोषित करेगी उम्मीदवारों के नाम

Posted by - June 17, 2022 0
नई दिल्ली: 2022 में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रपति चुनाव (Presidential election) अगले महीने होने वाले हैं। कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं के शीर्ष…