MP Kaushal Kishore

MP कौशल किशोर ने बेटे की पत्नी पर लगाए आरोप, बहू ने बताया जान का खतरा

902 0

लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर (MP Kaushal Kishore) की बहू का आरोप के बेटे आयुष को बाइक सवार बदमाशों ने मड़ियाव के छठा मील इलाके में गोली मार दी थी, जिसके बाद आयुष को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अब आयुष की पत्नी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

भाजपा सांसद कौशल किशोर (MP Kaushal Kishore) के बेटे आयुष को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी, लेकिन जब पुलिस ने इस मामले में जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि सासंद के बेटे ने अपने साले के साथ मिलकर खुद पर ही गोली चलवाई थी। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी साले को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आयुष की तलाश की जा रही है। सांसद की बहू ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ सासंद कैशल किशोर ने बहू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सांसद की बहू का आरोप

सांसद (MP Kaushal Kishore) की बहू का आरोप है कि यह शादी सामान्य तरीके से नहीं हुई थी। पहले तो वह खुद भी इस शादी के खिलाफ थी, लेकिन आयुष द्वारा उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था और खुद की जान देने की धमकी भी दी गई थी। आरोप है कि कई बार तो उसके पति आयुष ने छत से छलांग लगाने की भी कोशिश की थी, जिसके बाद वह शादी करने के लिए राजी हो गई, लेकिन उसके पिता इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद दोनों ने बाहर ही शादी रचाई।

सासंद की बहू ने बताया जान का खतरा

सांसद (MP Kaushal Kishore)  की बहू का आरोप है कि उसके पति आयुष और उसके भाई की आपस में गहरी दोस्ती है, जिसके चलते आदर्श ने आयुष के ऊपर गोली चलाने में साथ दिया था। वहीं पत्नी का आरोप है कि आज भी उसकी बात आयुष से हुई थी जो दिल्ली में है। उसने खुद ही बताया था कि वह उसके साथ नहीं रह सकता है और उसको जान का खतरा भी है, जिसके बाद ही वह पुलिस के पास सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंची लेकिन पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन तब से वह लगातार घर पर ना रुक कर इधर-उधर दौड़ भाग कर रही है।

सांसद ने आरोपों को बताया झूठा

इस मामले पर मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर  (MP Kaushal Kishore) का कहना है कि आयुष की पत्नी उन पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह आयुष को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज गए हुए थे। उनके बेटे आयुष द्वारा उनकी मर्जी के खिलाफ शादी की गई थी, जिससे वह खुश नहीं थे और वह उनसे अलग रहता था। इसलिए उन्होंने उससे संबंध भी खत्म कर लिए थे और उनसे आयुष की फोन पर कोई बातचीत भी नहीं हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने आयुष के फरार होने पर बताया कि वह बिल्कुल निर्दोष है उसको फंसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि उनके बेटे को बहन-भाई द्वारा मिलकर फंसाया गया है। उन्होंने कहा पुलिस इसमें जांच कर रही है जल्द ही इसका खुलासा भी होगा।

Related Post

Corona virus

कोरोना वायरस के कारण हाथों की सफाई को लेकर बढ़ी जागरूकता : डाॅ. कीर्ति विक्रम

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ द्वारा मानसरोवर योजना, दुबग्गा, लखनऊ स्थित मलिन बस्ती में ‘ग्लोबल…
yogi cabinet

योगी कैबिनेट ने शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े लाखों कर्मियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता…
लखनऊ कचहरी बमबाजी

लखनऊ कचहरी बमबाजी मामले में बार एसोसिएशन महामंत्री जीतू यादव गिरफ्तार

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ की वजीरगंज दीवानी कचहरी में बीते गुरुवार दोपहर वर्चस्व को लेकर लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव…