BADAYUN MP DHARMENDRA KASHYAP

शहर के जाम में फंसे माननीय ने खुद संभाली कमान, खुलवाया जाम

920 0

बरेली। उत्तर प्रदेश के आंवला लोक सभा से सांसद धर्मेंद्र कश्यप (MP Dharmendra Kashyap) जाम में फंस गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद उन्होंने जाम खुलवाने की जिम्मेदारी खुद अपने कंधों पर ले ली और जुट गए जाम खुलवाने के लिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 21 साल बाद सामान्य हुई सीट

शहर में इन दोनों जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं लालफाटक ओवरब्रिज क्रॉसिंग पर हमेशा भीषण जाम लगा रहता है, जहां से निकलने वाले प्रत्येक राहगीरों को इस जाम की समस्या का सामना करना पड़ता रहता है। आंवला लोकसभा से भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप (MP Dharmendra Kashyap) भी इस जाम में फंस गए। काफी देर इंतजार करने के बाद सांसद ने खुद ही जाम को खुलवाया और अपने काफिले के साथ आगे बढ़े।

जब जाम में फंसे (MP Dharmendra Kashyap) सांसद

आंवला लोकसभा से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप (MP Dharmendra Kashyap) फरीदपुर मे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आवास से निकले थे। वह जैसे ही लाल फाटक पर पहुंचे भीषण जाम में फंस गए। लालफाटक ओवरब्रिज क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है जो काफी धीमी गति के साथ आगे बढ़ रहा है। इस ब्रिज का काम लगभग तीन सालों से शुरू है, लेकिन अभी तक यह पूरा नही हो पाया है, जिस कारण यहां पर आए दिन भीषण जाम लगा रहता है।

10 मिनट के अंदर खुलवाया जाम

जाम में फंसे आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप (MP Dharmendra Kashyap) काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे, जिसके बाद सांसद खुद अपनी गाड़ी से उतरे और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। उन्हें जाम खुलवाता देख उनके गनर ने भी कमान संभाली। इसका नतीजा यह निकला कि 10 मिनट के अंदर ही इस भीषण जाम से सभी राहगीरों को निजात मिल गई।

 

Related Post

CM Yogi

आतंकवाद को संरक्षण ही नहीं, सीधे सीधे आतंकवाद में लिप्त है पाकिस्तान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा…
Maha Kumbh

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने लगाई संगम में डुबकी, बोले- महाकुम्भ दे रहा दुनिया को एकता का संदेश

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने संगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न अखाड़ों का दौरा…
Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी ने रचा कीर्तिमान, देश में सर्वाधिक 4 करोड़ से अधिक बनाए गये कार्ड

Posted by - November 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) लगातार युद्धस्तर पर काम…