काजोल की बेटी नीसा

बेटी नीसा की ट्रोलिंग पर मां काजोल का जबरदस्त जवाब, कहा- ‘भगवान का शुक्र है’

1238 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड दुनिया की सुपरहिट्स जोड़ियों में से अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल भी एक माने जाते हैं। वहीं इनकी बेटी नीसा भी किसी से कम नहीं मानी जाती है, ये भी अपने जलवे के कारण अक्सर सुर्ख़ियों में भी रहती है। साथ ही ट्रोलिंग का भी शिकार होती रहती है। ऐसे में नीसा के ट्रोल होने पर अब उनकी माँ काजोल ने जवाब देना शुरू कर दिया है।

एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए काजोल ने कहा,’ये बेहद भयावह है। मुझे लगता है कि एक पैरेंट के तौर पर अगर आपके बच्चे को छोटी सी खरोंच भी आती है तो आप परेशान हो उठते हैं क्योंकि आप अपने बच्चे को हर परेशानी से बचाना चाहते हैं।’

होली 2020: होली के रंग में कोरोना वायरस ने डाला भंग, विक्रेताओं ने सिर पर रखा हाथ

काजोल ने आगे कहा, ‘ऐसे में जब भी नीसा को ट्रोल किया जाता है तो बतौर पैरेंट मैं इसको बहुत फील करती हूं। भगवान का शुक्र है कि नीसा उस समय यहां नहीं थी जब उसे बुरी तरह ट्रोल किया गया था। वो उस समय सिंगापुर में थी तो उसे पता नहीं था कि क्या हो रहा है। लेकिन सोशल मीडिया तो आखिर सोशल मीडिया ही है और ऐसा हर जगह होता है, इंटरनेशनल स्तर पर भी।’

काजोल ने बात करते हुए आगे कहा, ‘ मैं हमेशा बच्चों को यही सिखाती हूं कि ट्रोलिंग समाज का एक छोटा सा हिस्सा है और उन्हें इसे इग्नोर करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। किसी भी बात पर जरूरी ये है कि आप उस चीज को किस नजरिए से देखते हैं। ऐसे में मैं ट्रोलिंग पर कुछ खास ध्यान नहीं देती।’

Related Post

रामनाथ कोविंद

सुप्रीम कोर्ट ने हमेशा ‘प्रगतिशील सामाजिक परिवर्तन’ की अगुवाई की : राष्ट्रपति

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘लैंगिक न्याय के लक्ष्य’ पर आगे बढ़ने के लिए भारतीय न्यायपालिका के…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

लोगों से ही बनता है राष्ट्र,भारत के लोग चलाते हैं गणतंत्र : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि विधानमंडल,…
‘भाई भाई’ का नया सॉन्ग

अगले साल ईद पर रिलीज होगी सलमान की ‘इंशाअल्लाह’ फिल्म, नजर आएगी यह एक्ट्रेस

Posted by - June 7, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस साल की शुरुआत में अपने बर्थडे पर फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा…
पीएम मोदी का दावा

राजीव गांधी ने INS विराट को ‘निजी टैक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया – पीएम मोदी

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस…

भागदौड़ भरी जिंदगी कहीं फीकी न कर दें आपकी खूबसूरती, इसलिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Posted by - July 12, 2019 0
लखनऊ डेस्क। ऑफिस की भागमभाग और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्हें खुद के लिए समय नहीं मिल पाता। ऐसे…