कोरोना जांच

देश में कोरोना के 6.64 लाख से अधिक नमूनों की हुई जांच

862 0

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,64,949 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच अगस्त को देशभर में 6,64,949 नमूनों की जांच (Corona Testing) की गयी।

वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरूओं पर आधारित होगी : प्रकाश झा

इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,21,49,351 हो गयी

इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,21,49,351 हो गयी है। देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,370 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 56,282 नये मामले सामने आये हैं। देश में इस समय संक्रमण के 5,95,501 सक्रिय मामले हैं।

आईसीएमआर की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की सूची में चार नाम और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी 921 और निजी प्रयोगशालाएं 449 हैं। इस समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 698 (सरकारी: 422 , निजी: 276) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या 563 (सरकारी: 467, निजी: 96) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं 109 (सरकारी: 32, निजी: 77) हैं।

बता दें कि छह माह पहले 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक प्रयोगशाला में कोरोना वायरस जांच की सुविधा थी, लेकिन अब देश भर की 1,370 प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करने में जुटी हैं।

Related Post

CM Bhajan Lal

यूपी सीएम से महाकुंभ में राजस्थान पैवेलियन के लिए भूखंड आवंटन का किया अनुरोध

Posted by - December 4, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा…
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

Posted by - March 28, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को…
Haridwar Kumbh

मुख्य शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - April 15, 2021 0
हरिद्वार।  हरिद्वार महाकुंभ में बुधवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के पर्व पर तीसरे और मुख्य शाही स्नान में 1314…