Anganwadi

उत्तर प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

242 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ( Anganwadi Workers) अपनी जिम्मेदारियां संभाल लेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ( Anganwadi Workers) की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भर्ती के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 6.69 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने की तैयारी है।

कई जिलों में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी

यह भर्ती राज्य के सभी 75 जनपदों में की जा रही है। मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, जबकि मुरादाबाद और प्रयागराज में प्रक्रिया आंशिक रूप से पूरी हुई है। शेष 68 जनपदों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का शत-प्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, 53 जनपदों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है, जबकि 17 जनपदों में यह कार्य प्रगति पर है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रमाण पत्रों का सत्यापन और भर्ती में पारदर्शिता

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। विभाग द्वारा इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चयनित कार्यकत्रियां जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारियों को संभाल सकें।

आंगनवाड़ी ( Anganwadi) भारत में ग्रामीण मां और बच्चों के देखभाल केंद्र है। बच्चों के भूख और कुपोषण से निपटने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के भाग के रूप में, 1975 में उन्हें भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। मूल स्वास्थ्य देखभाल गतिविधियों में गर्भनिरोधक परामर्श और आपूर्ति, पोषण शिक्षा और अनुपूरक, साथ ही पूर्व-विद्यालय की गतिविधियां शामिल हैं।

Related Post

नक्सली हमला

दंतेवाड़ा : बीजेपी विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, विधायक समेत पांच की मौत

Posted by - April 9, 2019 0
दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान से ठीक दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली…
RAHUL GANDHI

ऑक्सीजन और ICU बेड की कमी से हो रही लोगों की मौत, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ये ट्वीट महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक अस्पताल में आग लगने से…

पीएम ने दी वाराणसी को 5200 करोड़ की सौगात,कहा-अब गरीब के बच्चे बनेंगे डॉक्टर

Posted by - October 25, 2021 0
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्‍होंने…
Sanskrit

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों (Sanskrit Schools) को…