जेटली

माया और लालू के परिवारों के मुकाबले मोदी की संपत्ति 0.01 प्रतिशत भी नहीं : अरुण जेटली

979 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से जातिगत राजनीति करने के आरोपों अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मैदान में कूद गए हैं। जेटली ने ट्वीट कर मायावती पर बड़ा हमला बोला है। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री कब जातिगत हुए?
उन्होंने कभी भी जातिगत राजनीति नहीं की है। वह केवल विकास की राजनीति करते हैं। वे एक राष्ट्रभक्त हैं।

मायावती ने कहा था कि खुद को अतिपिछड़ा बता कर राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं मोदी 

गौरतलब है कि शनिवार को मायावती ने मोदी पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वे लोगों के सामने खुद को अतिपिछड़ा बता कर राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं। मायावती ने कहा था कि नरेंद्र मोदी ऊंची जाति से हैं, लेकिन जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अपनी कम्यूनिटी को ओबीसी कैटेगरी में डलवा लिया, जिससे वे राजनीतिक फायदा ले सकें।

ये भी पढ़ें :-पीएम मोदी ने शेयर ये फोटो, लिखा’हिंदुस्‍तान जिंदाबाद था,है और रहेगा‘ 

बसपा या राजद के प्रमुखों के परिवारों की संपत्ति पर नजर डाली जाए तो 0.01 प्रतिशत संपत्ति भी नहीं है मोदी के पास

इस दौरान जेटली ने मायावती और लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यदि इनके परिवारों की संपत्ति को देखा जाए। तो प्रधानमंत्री की संपत्ति उसके आगे 0.01 प्रतिशत भी नहीं है। इस दौरान जेटली ने लिखा कि जो गरीब लोगों को जाति के आधार पर गुमराह कर रहे हैं। वे कभी नहीं जीत सेकेंगे। उन्होंने इस जाति आधारित राजनीति के दम पर ही करोड़ों की संपत्ति बनाई है। यदि बसपा या राजद के प्रमुखों के परिवारों की संपत्ति पर नजर डाली जाए तो प्रधानमंत्री की संपत्ति उसका 0.01 प्रतिशत भी नहीं है।

Related Post

Yogi

अंत्योदय है हमारा लक्ष्य, लोककल्याण संकल्प पत्र को याद करें अधिकारी: सीएम योगी

Posted by - March 26, 2022 0
लखनऊ: दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को जनता…

नए मंत्री- 5 ट्रिलियन $ इकनॉमी का लक्ष्य अभी भी संभव, BJP सांसद ने कहा- “उनका मतलब जादू से है”

Posted by - July 9, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर मोदी सरकार के कामों की आलोचना करते रहते…
home guards

सीएम योगी ने दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की सुनी पुकार, भर्ती पर लगी रोक हटी

Posted by - December 13, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने स्थाई रूप दिव्यांग होमगार्डों (Home Guards) के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक…