मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंडित नेहरू को बताया भारतीय लोकतंत्र का आदर्श नेता

590 0

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय लोकतंत्र का आदर्श बताया। उन्होंने कहा- सत्ता दल व विपक्ष को आत्म निरीक्षण करना चाहिए, एक-दूसरे को सम्मान देकर लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।गडकरी ने कहा- ये हिंदुस्तान के लोकतंत्र के दो आदर्श नेता थे। दोनों कहते थे कि मैं अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करूंगा।उन्होंने आगे कहा कि अटलजी की परंपरा हमारे लिए प्रेरणा है और पंडित जी का भी अपने देश के लोकतंत्र में अहम योगदान था।

उन्होंने हाल ही में सदन में हुए हंगामे पर कहा कि मैं लंबे समय तक विपक्ष में काम कर चुका हूं। कहीं न कहीं सभी लोग मर्यादा का पालन करें।संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि कानून बिल, तेल के दाम व पेगासस वायरस को लेकर विपक्ष की ओर से किए गए हंगामे पर गडकरी ने कहा कि अटल जी की विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान दिया है।

महाराष्ट्र विधानसभा में अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों मैं विपक्ष का नेता था और सदन को बाधित करने के लिए विपक्ष का नेतृत्व कर रहा था। इस दौरान मैं अटल जी से मिला तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का आचरण सही नहीं है और जनता तक अपनी बात पहुंचाना भी महत्वपूर्ण है।गडकरी ने कहा कि मैं भी पार्टी का अध्यक्ष रह चुका हूं। आज जो विपक्ष है वह कल सत्ता में था और आज जो सत्ता में है वह कल विपक्ष में बैठेगा। लोकतंत्र में हमारी भूमिका बदलती रहती है, इसलिए पार्टियों को आत्मपरीक्षण करने की जरूरत है।

ISI के हाथों की कठपुतली है तालिबान, अफगानिस्तान की चिंता छोड़ देश की सुरक्षा पर ध्यान दें PM- ओवैसी

उन्होंने हाल ही में सदन में हुए हंगामे पर कहा कि मैं लंबे समय तक विपक्ष में काम कर चुका हूं। कहीं न कहीं सभी लोग मर्यादा का पालन करें। कांग्रेस पार्टी पर कहा कि एक मजबूत विपक्ष ही सफल लोकतंत्र का निर्माण करता है। सत्ता और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। नेहरू ने हमेशा अटल जी का सम्मान किया, वह कहते थे विपक्ष की आवश्यकता हमेशा रहेगी। कांग्रेस के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। वे विपक्ष के रूप में मजबूत बनें और विचार के आधार पर जिम्मेदारी से काम करें।

Related Post

CS Upadhyay

तीन दशक पुराने ‘न्यायिक-भाषायी स्वतंत्रता अभियान’ को चंद्रशेखर ले आए हैं अंतिम द्वार पर

Posted by - September 14, 2022 0
देहारादून। ‘हिन्दी ‘और ‘ संघर्ष ‘ उनके ‘ रक्त ‘ एवम्  ‘ वंश ‘ में है। जिस वर्ष उनका जन्म हुआ,…
CM Yogi in Lakhimpur

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खीरी को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा : योगी

Posted by - April 28, 2023 0
लखीमपुर खीरी। देश और विदेश में बनने वाले मीठे व्यंजनों को लखीमपुर खीरी जिले से मिठास मिलती है, परंतु सपा-बसपा…
Election commission

चुनाव आयोग ने बंगाल के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन को हटाया

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया।…
cm yogi

ओम बिरला के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी ‘संसद’ की गरिमा: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी।…
Maha Kumbh

360 डिग्री व्यू में मोबाइल पर दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

Posted by - November 28, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ मेले (Maha Kumbh) के प्रमुख स्थलों की लोकेशन गूगल मैप पर मिलने के साथ-साथ इस बार श्रद्धालुओं व…