मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई दिग्गजों की हुई छुट्टी तो सुप्रियो बोले- इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं

919 0

बबुलीबाबुलीमोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट का विस्तार किया जिसमें कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो भी इसमें शामिल हैं, इस्तीफे के बाद बाबुल ने फेसबुक पर अपना दर्द साझा किया है। सुप्रियो ने लिखा- मैंने काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स से इस्तीफा दे दिया है (मुझे पहले ‘इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन यह कहने का सही तरीका नहीं हो सकता)।

उन्होंने लिखा- मुझे बेहद खुशी है कि मैं आज बिना किसी भ्रष्टाचार के दाग के अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं, लेकिन नए मंत्री बनने वाले लोगों के लिए बहुत खुश हूं।

बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर लिखा “हां, जब धुआं होता है तो कहीं आग जरूर लगती है। आज दोस्तों का फोन कॉल नहीं ले पार रहा हूं, इसलिए मैंने सोचा कि इसे खुद ही बता दूं। हां, मैंने काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स से इस्तीफा दे दिया है (मुझे पहले ‘इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन यह कहने का सही तरीका नहीं हो सकता )।

सुप्रियो ने आगे लिखा “मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में अपने देश की सेवा करने का मौका दिया। मुझे बेहद खुशी है कि मंत्री रहते हुए एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया। आसनसोल के लोगों ने मुझे 2019 में भारी मतों से जिताकर सांसद बनाया ।

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बंगाल से जिन्हें मंत्री बनाया गया है उन्हें मेरी शुभकामनाएं,  मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं, लेकिन नए मंत्री बनने वाले लोगों के लिए बहुत खुश हूं। बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने बंगाल की आसनसोल सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीता और उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।

Related Post

CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

Posted by - August 29, 2025 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech…
CM Vishnu Dev Sai

कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के ‘अटल विश्वास पत्र’ की नकल: विष्णु देव साय

Posted by - February 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री…

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

Posted by - November 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस समय दुनिया के कई देशों से आए स्काउट्स कैडेट्स के उत्साह से सराबोर…
CM Yogi performed 'Kanya Puja'

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

Posted by - October 23, 2023 0
गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा व सम्मान गोरक्षपीठ की परंपरा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ…