ओवैसी का पीएम पर हमला

मॉब लिंचिंग के लिए सबसे याद किए जाएंगे मोदी- सदउद्दीन ओवैसी

1417 0

हैदराबाद। सदउद्दीन ओवैसी ने मंगलवार यानी आज पीएम पर हमला बोले हुए बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल में हुई माब लिंचिंग  की घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘श्री नरेंद्र मोदी की धरोहर… सबसे बड़ी चीज, जिसके लिए मोदी याद किए जाएंगे, वह यह है कि उनके इस महान देश के प्रधानमंत्री रहने और सत्ता में उनके रहने की वजह से भीड़ द्वारा मारपीट और ऐसी घटनाएं बढ़ीं।’

ये भी पढ़ें :-रायबरेली में इस बार सोनिया गांधी से इस नेता का होगा मुकाबला 

आपको बता दें असम में कथित रूप से बीफ बेचने पर भीड़ द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने की खबर का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा, ‘ये घटनाएं मोदी का पूरी जिंदगी भूत की तरह पीछा करेंगी क्योंकि प्रधानमंत्री होने के नाते वह ऐसी घटनाएं नहीं रोक नहीं पाए।’ उन्होंने इस घटना को भयावह करार दिया और कहा कि 68 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट की गई क्योंकि वह बीफ बेच रहा था। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने यहां ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कहा, ‘…वह पिछले 35 साल से इस धंधे में है। तब उसे पोर्क (सुअर का मांस) खाने के लिए बाध्य किया गया। ये बेढब लोग…. वे इंसान कहलाने लायक नहीं हैं…. वे जानवर हैं।’

ये भी पढ़ें :-राहुल 10 को तो जानें स्मृति ईरानी कब करेंगी अमेठी में पर्चा दाखिल 

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से फिर से जीतने की कोशिश में लगे ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘‘ ‘लव जिहाद’, ‘घर वापसी’, ‘भीड द्वारा मारपीट’ और ‘गाय’ से जुड़ी घटनाएं मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद हुईं।

Related Post

CM Yogi

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

Posted by - April 26, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) प्रदान किया।…
CM Yogi

सिंगापुर में मिले ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, ₹60 हजार करोड़ के हुए एमओयू: सीएम योगी

Posted by - February 24, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ सिंगापुर दौरे पर…
CM Yogi

संविधान में सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द डालकर कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान : सीएम योगी

Posted by - January 20, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना होती है। याद रखना…